Father's Day Special: फादर्स डे के मौके पर हम आपको मिलवाने जा रहे हैं बॉलीवुड के कुछ अविवाहित फादर्स से जिनकी मिसाल पूरी पूरे देश में दी जाती है। बॉलीवुड के ये सिंगल पिता साबित करते हैं कि पिता भी मां की तरह ही बच्चों का पालन-पोषण कर सकते हैं।

Father's Day Special: अपने परिवार और जीवन में पिता के योगदान और त्याग पहचानने के लिए 20 जून को हर साल दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाता है। सदियों से हम इस धारणा के साथ जी रहे हैं कि केवल माँ ही अपने बच्चों की ज़रूरतों को समझ सकती है और उनकी देखभाल कर सकती है, लेकिन पिता की अहमियत भी मां के समान ही होती है।
फादर्स डे के मौके पर हम आपको मिलवाने जा रहे हैं बॉलीवुड के कुछ अविवाहित फादर्स से जिनकी मिसाल पूरी पूरे देश में दी जाती है। बॉलीवुड के ये सिंगल पिता साबित करते हैं कि पिता भी मां की तरह ही बच्चों का पालन-पोषण कर सकते हैं।
ये हैं बॉलीवुड के वो पिता जो हमेशा ही एक आदर्श पिता की लिस्ट में गिने जाते हैं।
करण जौहर बॉलीवुड के असली जौहरी हैं एक अच्छे निर्देशक और फिल्म निर्माता होने के साथ साथ करण वह एक अच्छे पिता भी हैं। 7 फरवरी, 2017 सरोगेसी सर्जरी का सहारा लेकर पिता बने इस टेक्नोलॉजी के जरिए वे जुड़वां बच्चों यश और रूही के पापा बने हैं। करण जोहर अपने छोटे बच्चों के हर पल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करना पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। 2016 में वह सरोगेसी के जरिए पिता बने। नन्हा लक्ष्य जून 2016 में उनके जीवन में आया। लक्ष्य और तैमूर सबसे अच्छे दोस्त हैं।


राहुल देव ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थाी। उन्होंने फिल्म चैंपियन से बॉलीवुड में डेब्यू किया इसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ विलेन का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
उन्होंने 1998 में रीना देव से शादी की, जिनके साथ उन्होंने एक बेटे सिद्धार्थ देव का स्वागत किया। दुर्भाग्य से रीना 2009 में कैंसर की वजह से दुनिया से चली गईं। तब से राहुल अकेले ही अपने बेटे की देखभाल कर रहे हैं। सिद्धार्थ की पढ़ाई के लिए उन्होंने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।

राहुल बोस बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। वह एक लेखक, निर्देशक, और बेहतरीन अभिनेता भी हैं। राहुन ने अंडमान और निकोबार द्वीप से 11 साल की उम्र के 6 बच्चों को गोद लिया था। वह उनकी शिक्षा और पालन-पोषण का ध्यान रखते है। उन्होंने उनके शिक्षा के लिए 2.4 मिलियन स्वयं जुटाए हैं। वह एक गर्वित पिता हैं।
यह भी जरूर पढ़ें- International Yoga Day: 10 इंडियन सेलेब्स जिनकी फिटनेस के पीछे है योग का कमाल