मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal से एक बार फिर डराने वाली खबर सामने आई है। कोलार रोड इलाके के एक बिजनेसमैन को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के गैंग से जुड़ा बताया और...

पीड़ित कारोबारी गौरव जैन को 18 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को “हैरी बॉक्सर” बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा है और 10 करोड़ रुपये तैयार रखने को कहा। साथ ही उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम बहुत बुरा होगा। यहां तक कि उसने कारोबारी को गूगल पर अपना नाम सर्च करने की भी बात कही, ताकि डर और बढ़ाया जा सके।
इतना ही नहीं, आरोपी ने कई ऑडियो मैसेज भी भेजे, जिनमें दावा किया गया कि कारोबारी की रेकी (निगरानी) की जा रही है। साथ ही हथियारों से हमला करवाने की धमकी भी दी गई। इन धमकियों के बाद कारोबारी घबरा गया और सीधे कोलार रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और इंटरनेशनल नंबरों को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि क्या सच में इसका कनेक्शन किसी बड़े गैंग से है या फिर किसी ने डर फैलाने के लिए गैंग का नाम इस्तेमाल किया है।