ये तो सभी जानते हैं कि Urfi Javed एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा अपने अतरंगी फैशन से लोगों की सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐसा शायद ही कुछ बचा होगा जो उर्फी ने अब तक खुद पर न अजमाया हो, लेकिन फिर भी वो अपने लिए कुछ न कुछ ऐसा ढूंढ लेती हैं। जिसे वो मीडिया...

Urfi Javed अपने फैशन को लेकर काफी ज्यादा एक्सपेरिमेंटल हैं और उनका लेटेस्ट आउटफिट भी इस बात को बयान कर रहा है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर एक नई ड्रेस में फोटोज और वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने नीले रंग का एक जम्पसूट पहना था जिसपर घास उगी हुई थी। उर्फी की इस अजीबोगरीब ड्रेस के पीछे की कहानी उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर बताई है।View this post on Instagram
Credit: instagram[/caption]
दरअसल, Urfi Javed का जो लेटेस्ट लुक है, उसमें उनके कपड़ों पर घास उगी हुई है और उन्होंने कहा है कि ये उनका एनवायरनमेंट डे (Environment Day) लुक है। इसपर जब कुछ लोगों ने उर्फी को ट्रोल किया कि एनवायरनमेंट के नाम पर उन्होंने घास काटकर ड्रेस पर चिपका ली है तो हसीना ने पहले कमेंट सेक्शन में और फिर इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उन्होंने कैसे दस दिन पहले अपनी ड्रेस पर बीज बोये थे।
Credit: instagram[/caption]
Urfi Javed ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया हैं कि उनकी इस ड्रेस पर उन्होंने घास को काटकर अलग से नहीं चिपकाया है बल्कि ड्रेस पर घास उगाई है। उर्फी बताती हैं कि उन्होंने अपने जम्पसूट पर ही चिया सीड्स (Chia Seeds) को स्प्राउट किया है और फिर लगभग दस दिन तक उसमें पानी डाला है। इस तरह उनके आउटफिट पर घास उगी है। उर्फी का कहना है कि उन्हें ऐसा करने से इतने अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे ये एक्सपेक्ट नहीं किया था।
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने ड्रेस की वजह से Oops Moment का किया सामना, फिर फ्लान्ट किया Sexy Figure
Credit: instagram[/caption]
ये तो हो ही नहीं सकता कि Urfi Javed जब कोई पोस्ट डालें और उन्हें लोग अपनी प्रतिक्रियाएं न दें। उनका एक पोस्ट कमेंट्स बॉक्स में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ ला देता हैं। लोगों ने ऐसा दोहराते हुए उर्फी को ट्रोल करना शुरु किया और कहा कि 'एनवायरनमेंट डे लुक' कहकर उन्होंने घास को काटा यानी मारा है।
Credit: google[/caption]
ऐसे ही एक कमेंट पर ट्रोल करने वाले को उर्फी ने जवाब में बताया था कि उन्होंने कपड़ों पर ही घास उगाई थी। एक्ट्रेस का यह लुक वाकई काफी अजीब है और शायद ही किसी ने इसे ट्राइ किया होगा। खास बात ये है कि इस लुक को जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और निसा देवगन (Nysa Devgn) के फ्रेंड ऑरी (Orry) ने भी पसंद किया है।
यह भी पढ़ें: Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में मुश्किल से हुई शुरुआत, लेकिन आज मिल रहीं कई सौगात….