Parineeti Chopra: फिल्मी सितारों का भी काफी मुश्किलों भरा जीवन है, वह जहां भी जाते है स्वयं को मीडिया से घिरा हुआ ही पाते है। फिर चाहे वह फिल्मी दुनिया से काफी समय से दूरियां ही क्यों न बनाए हो, सुर्खियों में तो बने ही रहते है। हाल ही में अभिनेत्री Parineeti Chopra भी काफी सुर्खियों में है, उन्हें अपना जीवनसाथी जो मिल गया है।

साथ डिनर करते दिखाई दिए Parineeti Chopra और राघव

Parineeti Chopra
Credit: Google

हाल ही में कुछ दिनो से अभिनेत्री Parineeti Chopra और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद raghav chadda काफी सुर्खियों में बने हुए है। दोनो की काफी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हाल ही में पौपराजी द्वारा Parineeti Chopra और Raghav Chadda  को एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया है। सूत्रों की मानें तो यह पहली बार नही है जब प्रेमी जोड़े बाहर खाने पर मिल रहे हो, बल्कि इन्हें कई बार एक साथ देखा जा चुका है ।

इसके पहले भी प्रेमी जोड़े को रेस्टोरेंट के बाहर साथ घूमते देखा गया था, भले ही कोई आधिकारिक तौर पर इनके विवाह करने की खबर नही आई, पर सूत्रों की मानें तो शायद जल्द ही दोनो के परिवार साथ मिलकर एक सगाई सेरेमनी रख सकते है ।

स्कूल के दिनों से ही हो गई थी जान पहचान

भले ही दोनो चर्चा में अभी रहे हो, पर दोनो के साथ होने की आशंका पहले से ही है। सूत्रों की माने तो दोनो एक दूसरे को तब से जानते है,जब दोनो यूके में साथ पढ़ाई कर रहे थे।

Parineeti Chopra
Credit: Google

दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री Parineeti Chopra ने यूके में मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav chadda ने भी यूके से ही लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपना अध्ययन पूर्ण किया है।
साथ ही दोनो बीते महीनों में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे, साथ ही दोनो को एक साथ भी देखा गया था।

जल्द ही आ सकता है Parineeti Chopra की सगाई का बुलावा

Parineeti Chopra
Credit: Google

हाल ही में दोनो ही कपल मीडिया में काफी सुर्खियों में हैं, दोनो के रिश्ते के बारे में लगभग सभी जान चुके है, और अब कपल भी अपने रिश्ते को छुपाना नही चाहते है, इसीलिए वह जल्द ही शादी भी कर सकते है।
हाल ही दोनो ही परिवारों की अनौपचारिक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने दोनो को ही कपल को शादी की मंजूरी दी। हालांकि इस बात पर परिवारों ने अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की है।

Also Read: कोरोना के दर्द को फिल्म के द्वारा पर्दे पर फिर जीवित कर देगी  Bheed
लेकिन उनका कहना यह है की वह जल्द ही एक छोटी सी सेरेमनी रख सकते हैं, जिसमे सिर्फ दोनो परिवार के लोग होंगे और साथ ही वही दोनो के सगाई की बात को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। फिल्हाल सेरेमनी में अभिनेत्री Parineeti Chopra की बहन प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है, पर परिणीति और राघव की शादी एक्टर Nick jonas की परिवार में पहली भारतीय शादी होने वाली है।

Also Read: Salman Khan: सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी का अनसुना सच