Bigg Boss OTT 3 का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अरमान मलिक और रणवीर शौरी घर की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बातें सुनने के बाद शिवानी रोने लग जाती है। बता दें कि अरमान ने कहा है कि शिवानी को एक की दो...

आज बिग बॉस वीकेंड का वार आने वाला है, जिसमें होस्ट Anil Kapoor आकर एक बार फिर घर वालों की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। उनके आने से पहले अब Bigg Boss के घर में घमासान मच गया है। दरअसल, लवकेश अरमान के पास बैठे हैं और उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझे पता चला कि बाहर भाभी (कृतिका) जाकर कह रही हैं कि लवकेश तो परेशान करता है। इसके बाद अरमान कहते हैं कि इसकी आदत जिंदगी में कभी सुधर ही नहीं सकती। इसको एक की दो लगानी ही लगानी होती है। फिर शिवानी अपनी सफाई देते हुए कहती हैं कि कृतिका बोल रही थी कि रणवीर भैया को वो परेशान कर रहे हैं। इसके बाद अरमान इस बात को रणवीर से पूछते हैं कि क्या कृतिका ने ऐसा बोला था कि लवकेश परेशान करता है। रणवीर न में सिर हिलाते हैं। लास्ट में अरमान बोलते हैं कि शिवानी छोड़ दे ये आदतें और रणवीर उन्हें कहतें कि तुम झूठ बोलती हो और पहले भी कई बार बोल चुकी हो और पकड़ी भी गई हो, लेकिन तुम मानोगी नहीं। उनकी बातें सुनने के बाद शिवानी रोने लग जाती हैं। Also Read: सामने आया Shivani Kumari का ब्वॉयफ्रेंड, इंफ्लुएंसर पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- उसके घरवाले…View this post on Instagram