Allu Arjun: साउथ के पुष्पा राजन उर्फ अल्लू अर्जुन को आज दुनिया में कौन नहीं हैं जानता। उनकी एक्टिंग का तो बच्चा बच्चा कायल है उन्हें देशभर में काफी लोग पसंद करते हैं। फिल्म पुष्पा से उनकी पॉपुलारिटी ज्यादा बड़े स्तर तक गयी है।

फिल्म इंडस्ट्री में लगातार 20 साल 

इसी के साथ एक्टर Allu Arjun को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Allu Arjun
Credit: Google

Allu Arjun ने लिखा इमोशनल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

Allu Arjun ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘आज मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं, क्योंकि इन सालों में मुझे बेहद प्यार मिला है।

Allu Arjun
Credit: Google

इंडस्ट्री के अपने सभी लोगों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह दर्शकों के प्यार की बदौलत हूं। उन्होंने मुझे इतना पसंद किया और प्यार दिया, इसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।’

यह भी पढ़ें:  TMKOC Disha Vakani Left: क्या सीरियल में वापस लौटेंगी दयाबेन? असित मोदी ने किया पूरी बात का खुलासा, पढ़े पूरी खबर

Allu Arjun को दी सितारों ने बधाई

Allu Arjun
Credit: Google

वहीं Allu Arjun के पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। हर कोई अपने सुपरस्टार को बधाई दे रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि तमाम बड़े-बड़े सितारे भी अल्लू अर्जुन को बधाई दे रहे हैं।

  1. श्रेया घोषाल ने लिखा है, ‘क्या ही शानदार यात्रा रही है आपकी! बधाई।’
  2. अरमान मलिक ने लिखा है, ‘बधाई हो अन्ना! आपको और तरक्की मिले।’
  3. एक्टर तेजा सज्जा ने लिखा है, ‘आपको पाकर हम खुशकिस्मत हैं! गंगोत्री से पुष्पा तक, आपने हमें गौरवान्वित किया है। आपकी इस यात्रा का साथी बनकर गर्व होता है।’
  4. रकुल प्रीत, एलि अवराम, सोफी चौधरी समेत कई अन्य दिग्गज कलाकारो ने भी बधाई दी है।

Allu Arjun का वर्कफ्रंट

Allu Arjun
Credit: Google

वही अगर बात Allu Arjun के वर्क फ्रंट की करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के अगले पार्ट ‘पुष्पा: द रुल’ में व्यस्त हैं। एक्टर आठ अप्रैल को अपने जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का टीजर जारी करेंगे। फैंस को अल्लू की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें:M.M. Keeravani : Corona की चपेट में आए नाटू-नाटू के Composer, कहा दोबारा नहीं बनेगा ऐसा गाना…