Ben Stokes: आईपीएल 2023 का 31 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। चेन्नई पिछले सीजन में काफी खराब प्रदर्शन रही थी। पिछले सीजन में चेन्नई 9वें स्थान पर रह कर अपने सफर का समापन किया था,लेकिन इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी जा रही है। टीम में कई नए खिलाड़ी जुड़े हैं, इसी क्रम में टीम ने बेन स्टोक्स को मौका दिया गया, वह बहुत ही दमदार ऑलराउंडर हैं। इससे चेन्नई को काफी मजबूती मिलेगी।

Ben Stokes पर CSK ने क्यूँ लगाया दाव ?

Ben Stokes
Source – Google

Ben Stokes: चेन्नई ने बेन स्टोक्स को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में कुल 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। स्टोक्स इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं। वे अपनी विस्फोटक पारियों के लिए जाने जाते हैं, स्टोक्स दमदार बैटिंग के साथ अच्छी गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। लिहाजा इस पर वे चेन्नई के लिए खतरनाक प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

स्टोक्स ने आईपीएल के कई मैचों में खतरनाक प्रदर्शन किया है. उन्होंने 2017 में डेब्यू किया था. स्टोक्स अब तक 42 पारियों में 920 रन बन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेली है। स्टॉक्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रहा है|

Ben Stokes चेन्नई को परेशानी में डाल सकते हैं ?

Ben Stokes
Source – Google

Ben Stokes: MS की कप्तानी वाली CSK को झटका लगा, इसके पीछे का कारण भी Ben Strokes ही है। जो आईपीएल के कुछ मुकाबलों में केवल बल्लेबाजी की भूमिका ही निभाएंगे।

ये भी पढ़े: IPL 2023 पर चोटों का साया! दर्जन भर से ज्यादा खिलाड़ी चोटिल, जानिए कौन-सी टीम ज्यादा प्रभावित

Ben Stokes
Source – Google

क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो उनके बाएं घुटने में लगी चोट को ठीक करने के लिए कोर्टिसोन इंजेक्शन लगाया गया है। ऐसे में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स ने टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह पहले मैच से ही टीम के लिए खेलते नजर आने वाले हैं|

ये भी पढ़े: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की स्ट्रेंथ (Royal Challengers Bangalore Strengths)