Entertainment

बॉबी देओल को कैसे मिला Animal फिल्म में Abrar का रोल? अब Bandar समेत इन फिल्मों से मचाने वाले हैं धमाका!

बॉबी देओल

कभी बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रहे बॉबी देओल अचानक से बॉलीवुड से गायब हो चुके थे। लंबे समय तक फ्लॉप्स फिल्म और इंडस्ट्री से दूरी की वजह से ऐसा लग रहा था जैसे उनका करियर खत्म हो चुका है, लेकिन फिर आई एनिमल मूवी और बिना डायलॉग वाले कुछ मिनट के रोल ने पलट दी बॉबी की किस्मत!

जी हां एक समय था जब Lord Bobby के नाम का मजाक बनता था, वही लॉर्ड बॉबी आज सोशल मीडिया पर अबरार की एंट्री के साथ ट्रेंड कर रहे हैं और जल्द ही बॉबी Bandar, Alpha और साउथ की अन्य बेहतरीन फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं।

बॉबी देओल कैसे बनें फ्लॉप एक्टर से Lord Bobby!!

90 के दशक में बॉबी देओल की गिनती बड़े स्टार में होती थी। सोल्जर, गुप्त, बरसात जैसी फ़िल्मों से वे सुपरस्टार बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर ग्राफ़ नीचे जाने लगा। उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल रही थी। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।

एक बार तो ऐसा लगा कि बॉबी अब पर्दे पर वापसी नहीं करेंगे। लेकिन फिर सलमान खान ने उन्हें Race 3 में मौका दिया और यहीं से बॉबी देओल को फिल्मों में वापस आने का आत्मविश्वास मिला।

एक फोटो ने दिलाई एनिमल फिल्म में एंट्री

बॉबी देओल ने हाल ही में एक शेखर सुमन के साथ में पॉडकास्ट में बताया है कि उन्हें बॉलीवुड में जब काम नहीं मिल रहा था तब वह सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL)खेलते थे। इस दौरान उनकी कोई फोटो कहीं छपी। फोटो देखकर बॉबी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, उन्हें लॉर्ड बॉबी कहकर बुलाया जाने लगा, उन पर मीम्स और रील भी बनने लगी।

लेकिन उसी फोटो को देखकर संदीप रेड्डी वांगा ने बॉबी देओल से कांटेक्ट किया और कहा की तस्वीर में जो एक्सप्रेशन है वही काम उन्हें एनिमल में करना है। यहीं से मिला बॉबी देओल को बॉलीवुड में दूसरी इनिंग खेलने का मौका। हालांकि बॉबी ने एनिमल के Abrar रोल के लिए काफी मेहनत की,उन्होंने एक महीने तक साइन भाषा सीखी ताकि एक्टिंग नेचुरल लग सके।

बॉबी देओल 2

बॉबी देओल के आने वाले प्रोजेक्ट

बॉबी देओल जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। सबसे पहले बॉबी अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म Bandar में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे एक फॉलन पॉपस्टार के रोल में नजर आएंगे जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। उसके बाद जल्द ही बॉबी देओल यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनका नेगेटिव किरदार होने वाला है।

साथ ही साउथ इंडस्ट्री में बॉबी अपनी पकड़ बना रहे हैं। तमिलनाडु के CM विजय थलपति के साथ Jana Nayagan जैसी बड़ी फिल्म में भी बॉबी देओल अपना सिक्का जमाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी झोली में कई OTT प्रोजेक्ट और बड़े बैनर की फिल्म भी शामिल हैं।

बॉबी देओल की वापसी क्यों खास है?

बॉलीवुड में बॉबी की कहानी इसलिए भी खास कही जा रही है क्योंकि उन्होंने हार मानने की बजाय खुद को बदला। पहले जहां रोमांटिक हीरो के रूप में लोग उन्हें लोग पसंद करते थे वहीं अब डार्क और इंटेंस किरदारों वे दर्शकों को चौका रहे हैं ।आज सोशल मीडिया पर Lord Bobby एक मजाक नहीं बल्कि दूसरी इनिंग का प्रतीक बन चुका है।

बॉबी देओल के फैन्स को अब इंतजार है उनकी Bandar और YRF की Alpha मूवी का, साथ ही जल्दी बॉबी साउथ के बड़े प्रोजेक्ट में भी दिखाई देने वाले हैं। अगर आने वाली फिल्मों में बॉबी देओल का सिक्का जम गया तो इतना तय है कि जल्द ही बॉबी बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन और चर्चित सितारों में एंट्री मार लेंगे।

Read More:तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित ‘माँ बहन’ बन कर OTT पर मचाएंगी धमाल!! झूठ और डार्क कॉमेडी के साथ Women Centric Thriller

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp