KVS 2026-27 एडमिशन : भारत की सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े सरकारी स्कूल नेटवर्क केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आखिरकार बाल वाटिका और कक्षा 1 ली के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। वह अभिभावक जो अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देना चाहते हैं और KVS में पढ़ाने की इच्छा रखते हैं वह 20 मार्च से शुरू हो चुकी इस दाखिला प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।
हर साल KVS ऐडमिशन के लिए तगड़ी कंपटीशन होती है। इसीलिए एक छोटी सी गलती भी दाखिला की प्रक्रिया को रोक सकती है। जरूरी है यह जानना कि आखिरकार कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं? पात्रता मापदंड क्या है? अंतिम तिथि क्या है और ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाए?
KVS 2026-27 एडमिशन क्यों महत्वपूर्ण है?
केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक मानक बन चुका है। KVS के करीबन 1200 से ज्यादा ब्रांचेस देश भर में सक्रिय हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों को CBSE पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाती है। सबसे खास बात इस CBSE स्कूल में फीस काफी कम होती है। यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद की सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सर्वांगीण विकास जैसी विभिन्न बातों पर ध्यान दिया जाता है। देशभर के आम परिवार खासकर सरकारी नौकरी में संलग्न लोगों के लिए यह काफी सस्ता और सुलभ शिक्षा विकल्प बनता है।
KVS एडमिशन 2026-27 महत्वपूर्ण तिथियां
- KVS एडमिशन 2026-27 में दाखिला प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से आरंभ हो चुकी है।
- आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
- रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची 8 अप्रैल 2026 ,पहली सूची 16 अप्रैल 2026, दूसरी सूची 21 अप्रैल 2026 और तीसरी सूची 26 अप्रैल जारी की जाएगी।
- RTI और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा रिजर्व्ड कैटिगरी के लिए 22 से 26 अप्रैल के बीच पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होंगे और 27 से 30 अप्रैल लिस्ट जारी की जाएगी।
- प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

KVS में दाखिला के लिए पात्रता मापदंड
केंद्रीय विद्यालय संगठन में दाखिला के लिए आयु सीमा काफी महत्वपूर्ण होती है।
- बाल वाटिका 1 के लिए आयु 3 से 4 साल होना जरूरी है।
- बाल वाटिका 2 के लिए उम्मीदवार की आयु 4 से 5 साल होनी आवश्यक हैं।
- बाल वाटिका 3 के लिए बच्चों की आयु 5 से 6 साल होना आवश्यक है।
- वहीं कक्षा 1 ली के लिए आयु सीमा 6 से 8 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
KVS दाखिला के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- माता-पिता यदि सरकारी सेवा में कार्यरत है तो सर्विस सर्टिफिकेट
- बच्चे का जाति प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
KVS 2026-27 एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया
- KVS में दाखिला लेने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसके लिए KVS के आधिकारिक वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाना होगा।
- यहां जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- पंजीकरण होने के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात सारे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- पुनः सारा विवरण चेक करना होगा और सबमिट कर देना होगा।
KVS में एडमिशन के लिए बच्चों का चयन
KVS डमिशन में चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होता है। यह लॉटरी कंप्यूटर लाटरी के तहत रेंडम आधार पर निकाली जाती है, ताकि सभी आवेदकों के बच्चों को समान अवसर मिल सके। जिस बच्चे का नाम इस लॉटरी सिस्टम में निकलता है उसका नाम सूची में जारी कर दिया जाता है। लॉटरी के बाद कुल तीन सूचियां जारी होती है। जिसके बाद दस्तावेज वेरिफिकेशन होता है और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका और कक्षा 1 ली प्रवेश 2026-27 की आवेदन प्रक्रिया काफी सरल और पारदर्शी है। लेकिन इसमें की जाने वाली छोटी-छोटी त्रुटियों की वजह से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। इसीलिए ध्यान रहे समय पर आवेदन पूरा कर लिया जाए। आवेदन सही दस्तावेजों के साथ सबमिट किया जाए ताकि किसी भी गलती के चलते बच्चों की दाखिला में कोई रुकावट ना आए।


















