HBL Engineering Limited Share Price: रेलवे से जुड़ी खबरों का असर अक्सर शेयर बाजार में तुरंत दिखता है। बुधवार, 11 फरवरी को HBL Engineering Limited के शेयरों में करीब 4% की तेजी देखने को मिली। कंपनी को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) से ₹800.36 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर ऑन-बोर्ड KAVACH सिस्टम की सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ा है। जैसे ही यह खबर बाजार में आई, शेयर में जोरदार खरीदारी शुरू हो गई।
क्या है पूरा मामलाHBL Engineering का ?
कंपनी को मिला यह ऑर्डर KAVACH वर्जन 4.0 से संबंधित है। KAVACH भारतीय रेलवे का स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसका मकसद ट्रेन टक्कर को रोकना और सुरक्षा बढ़ाना है। ऑर्डर की कुल वैल्यू ₹800.36 करोड़ है, जिसमें 18% GST भी शामिल है। कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि इस प्रोजेक्ट को 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण और सुरक्षा पर सरकार का फोकस बढ़ने से KAVACH जैसे सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह ऑर्डर HBL Engineering के लिए बड़ा बूस्टर माना जा रहा है।
रेलवे से जुड़ी कंपनियों को मिल रहा फायदा

पिछले कुछ समय से रेलवे सेक्टर में कैपेक्स (Capital Expenditure) लगातार बढ़ रहा है। इसका सीधा फायदा उन कंपनियों को मिल रहा है जो रेलवे सुरक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर KAVACH सिस्टम का रोलआउट इसी रफ्तार से जारी रहा, तो HBL Engineering को आने वाले समय में और बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।
कंपनी का कारोबार क्या है?
HBL Engineering Limited (पहले HBL Power Systems के नाम से जानी जाती थी) रक्षा, रेलवे और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में काम करती है। हाल के महीनों में KAVACH से जुड़े ऑर्डर कंपनी की ग्रोथ का बड़ा जरिया बनकर उभरे हैं। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है।
दिसंबर तिमाही में शानदार नतीजे
-
Q3FY26 में नेट प्रॉफिट ₹217.69 करोड़ रहा
-
पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹61.48 करोड़ था
-
यानी मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा
-
ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹863.65 करोड़ रहा
-
पिछले साल यह ₹454.66 करोड़ था
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा – ताजा तेजी के बाद शेयर ₹809.65 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो करीब 3.76% की बढ़त दिखाता है। पिछले 6 महीनों में यह शेयर लगभग 17.92% चढ़ चुका है।

