सोमवार, 19 जनवरी की सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों ही नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ग्रीनलैंड और यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकी के बाद वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया।
MCX Gold-Silver Rates में तेज उछाल
MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना करीब ₹3,000 या 2% की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत ₹13,550 से ज्यादा यानी करीब 5% उछलकर ₹3,01,315 प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई।
ट्रंप की टैरिफ धमकी से बढ़ा भू-राजनीतिक जोखिम
सोने-चांदी की कीमतों में इस उछाल की मुख्य वजह बढ़ता जियोपॉलिटिकल रिस्क माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक रुख अपनाते हुए कई यूरोपीय यूनियन देशों पर 25% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इससे यह आशंका गहराई है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था सुस्ती की ओर बढ़ सकती है।
सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी
अनिश्चित वैश्विक हालात में सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset) माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की धमकियों के जवाब में यूरोपीय देशों ने अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाने पर चर्चा शुरू कर दी है। ऐसे माहौल में निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों को मजबूत सहारा मिला है।
Also Read – Gold Price Today: धड़ाम से औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का भाव, जानें लेटेस्ट रेट!!
















