24 मार्च, मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। ग्लोबल मार्केट में बढ़ती महंगाई की चिंता और US-Iran तनाव के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। MCX पर सोने की कीमत करीब 2% तक गिर गई, वहीं चांदी में भी बड़ी ग...

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना ₹1,38,411 प्रति 10 ग्राम पर खुला और गिरकर ₹1,36,762 तक पहुंच गया। वहीं चांदी में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत करीब 4.21% टूटकर ₹2,15,693 प्रति किलो पर आ गई।
आज की गिरावट के पीछे कई बड़े कारण माने जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण है अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, जिसने ग्लोबल ऑयल मार्केट को प्रभावित किया है। इसके अलावा, बाजार को उम्मीद है कि US Fed फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा, क्योंकि महंगाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। एक और बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि दुनियाभर के सेंट्रल बैंक महंगाई से निपटने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व बेच सकते हैं, जिससे सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव पड़ेगा।
अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का रेट जरूर जान लें:
चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है, यहां देखें आपके शहर का ताजा भाव:
बाजार में गिरावट के चलते यह समय उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जो लंबी अवधि के निवेश या शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक ग्लोबल हालात और महंगाई को लेकर स्थिति साफ नहीं होती, तब तक कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।