• Latest
  • Trending
  • All
EPFO UPI से PF निकासी

EPFO UPI से PF निकासी:  1 अप्रैल 2026 से UPI से होगी PF निकासी, EPFO सदस्यों के लिए खुशखबरी 

January 18, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Business

EPFO UPI से PF निकासी:  1 अप्रैल 2026 से UPI से होगी PF निकासी, EPFO सदस्यों के लिए खुशखबरी 

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
January 18, 2026
in Business
EPFO UPI से PF निकासी

EPFO UPI से PF निकासी

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

EPFO UPI से PF निकासी: लंबे समय से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में PF का पैसा UPI से निकालने की बात चल रही थी और आखिरकार इस बड़े बदलाव को लेकर पुख्ता खबर सामने आ चुकी है। जी हां, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देश के 8 करोड़ PF सदस्यों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव लागू करने का निर्णय कर लिया है। अप्रैल 2026 से EPFO सदस्य अपनी PF का पैसा UPI से निकाल सकेंगे। इस बदलाव की खबर सामने आते ही PF सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि अब बिना कागजी कार्यवाही, बिना लंबी प्रतीक्षा के झटपट PF पैसों की निकासी हो पाएगी।

क्या है यह UPI के जरिए PF निकासी का निर्णय?

  • जैसा कि हमने बताया EPFO ने पीएफ सदस्यों के लिए राहत भरी खबर जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अब PF सदस्य अपने PF का पैसा सीधा UPI के माध्यम से निकाल सकेंगे। इस नई सुविधा की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। इसमें EPFO सदस्य PF का पैसा सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे और UPI के माध्यम से पैसे का उपयोग कर पाएंगे।
  • EPFO-UPI का इस्तेमाल करने के लिए सदस्यों को UPI PIN का इस्तेमाल करना होगा जिससे वह PF की राशि को बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।इस पूरी प्रक्रिया में UPI-PIN की सुरक्षा और OTP वेरिफिकेशन का उपयोग होगा ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी न की जा सके।
  • इस नई व्यवस्था में EPFO सदस्य PF का 100% तक का पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि EPFO ने शर्त रखी है कि प्रत्येक कर्मचारी को 25% की राशि खाते में सुरक्षित करनी होगी, ताकि EPFO की वार्षिक ब्याज दर का लाभ मिलता रहे और रिटायरमेंट फंड मजबूत बन सके।

EPFO से पैसा निकालने की पुरानी प्रक्रिया 

EPFO से अपने PF का पैसा निकालने के लिए पहले कर्मचारियों को अलग-अलग फॉर्म भरने पड़ते थे। दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। इसके बाद EPFO वेरिफिकेशन करता था और ऑफिशियल मंजूरी आने के बाद 15 से 20 दिनों में बैंक में पैसे आते थे। परंतु अब इस पूरी प्रक्रिया में डिजिटलिकरण को शामिल कर दिया गया है जिसके चलते ट्रांजैक्शन अब UPI एप से हो जाएगी। अब कर्मचारियों को केवल अपने बैंक को UPI के साथ लिंक करना होगा और PF राशि विड्रॉ करने के विकल्प को चुनना होगा जिससे लंबी कागजी कार्यवाही टल जाएगी।

UPI-PF निकासी के फायदे 

  • UPI-PF निकासी के माध्यम से कर्मचारी झटपट पैसा निकाल सकते हैं।
  • यह एकदम सुरक्षित प्रक्रिया होगी जिसमें UPI-PIN और मोबाइल OTP से सुरक्षित लेनदेन होगा।
  • पूरी तरह से डिजिटल तकनीक आधारित यह प्रक्रिया जिसमें बार-बार फॉर्म भरने का झंझट नहीं होगा।
  •  यह बिल्कुल अपने बैंक से पैसे निकालने का अनुभव देगा।

EPFO-UPI से PF निकासी के संभावित नुकसान

  • हालांकि यह सुविधा जितनी ज्यादा लाभकारी दिखाई दे रही है उतने ज्यादा इसमें नुकसान भी हो सकते हैं।
  • UPI के जरिए तुरंत पैसा निकालने की वजह से हो सकता है कि कर्मचारी बिना जरूरत पैसा खर्च कर दे और रिटायरमेंट के लिए बचत ही ना हो।
  • इस सुविधा की वजह से लंबी अवधि की बचत घट सकती है और रिटायरमेंट के समय आर्थिक परेशानी आ सकती है।
  •  साथ ही यह सिस्टम UPI से लिंक हो जाएगा तो हो सकता है कि इसमें भी फर्जी लिंक, नकली UPI रिक्वेस्ट और डिजिटल फ्रॉड का खतरा बना रहे।
  • हालांकि EPFO आने वाले समय में एक दिन में निकासी सीमा और महीने में सीमित ट्रांजैक्शन की शर्तें लागू कर सकता है।

EPFO से UPI लिंक करने की प्रक्रिया

  •  UPI सुविधा 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली है। इस पूरी प्रक्रिया में EPFO को UPI से लिंक करना होगा, जिसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे
  •  सबसे पहले कर्मचारियों को सुरक्षित करना होगा कि उसके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर(UAN) एक्टिव हो।
  •  EPFO पोर्टल पर सारे KYC दस्तावेज अपडेटेड हों।
  •  बैंक अकाउंट को सबसे पहले UPI से लिंक करना होगा और वही मोबाइल नंबर जो EPFO  रिकॉर्ड में है उसे दर्ज करना होगा।
  •  ध्यान रखें EPFO और UPI में मोबाइल नंबर मैच करना जरूरी है।
  •  इसके बाद EPFO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और UPI लिंक पर PF withdrawal by UPI  जैसा नया विकल्प दिखाई देगा।
  •  कर्मचारियों को इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •  इस विकल्प पर क्लिक करते ही कर्मचारियों के सामने UPI ID दर्ज करने का विकल्प आ जाएगा उन्हें यहां पर UPI ID दर्ज करनी होगी।
  •  यूपीआई आईडी को बैंक अकाउंट से वेरीफाई किया जाएगा।
  • इसके बाद मोबाइल पर OTP आ जाएगा, UPI एप ओपन कर OTP सत्यापित करना होगा।
  •  OTP सत्यापित करते ही UPI-EPFO से लिंक हो जाएगी और आपको एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा।
  • अब आप UPI में PF withdrawal का ऑप्शन चुनकर अपनी जरूरत के आधार पर पैसे की निकासी कर सकते हैं।

EPFO द्वारा UPI आधारित PF निकासी सुविधा अब भारतीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम होने वाला है। क्योंकि अब PF का पैसा निकालना आसान हो जाएगा। हालांकि इस सुविधा के जितने ज्यादा लाभ होंगे उतने ही नुकसान भी दिखाई दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि EPFO कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई इस सुविधा की गुणवत्ता प्रकार किस प्रकार बनाए रखती है।

RelatedPosts

SBI Strike 2026

SBI Strike 2026: 48 घंटे की हड़ताल!! ATM से लेकर ट्रांजैक्शन तक क्या होगा बंद? जानिए पूरी डिटेल

May 7, 2026
Gold Price Drop 2026: क्या थम गई सोने की रफ्तार? $4,614 तक लुढ़की कीमतें, जानें क्यों सेफ-हेवन डिमांड भी नहीं बचा पा रही सोना

Gold Price Drop 2026: क्या थम गई सोने की रफ्तार? $4,614 तक लुढ़की कीमतें, जानें क्यों सेफ-हेवन डिमांड भी नहीं बचा पा रही सोना

May 6, 2026
Google Wallet में आधार कार्ड

Google Wallet में आधार कार्ड जोड़ना हुआ आसान… फिजिकल कार्ड भूल जाओ अपनाओ यह तरीका!!

April 30, 2026
आज का सोने और चाँदी भाव 29 अप्रैल 2026

आज का सोने और चाँदी भाव 29 अप्रैल 2026: जानिए MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का पूरा अपडेट

April 29, 2026

Read More: Google Pay Flex Axis Bank Credit Card: 7 दमदार फायदे जो UPI यूज़र्स को जानने चाहिए

ADVERTISEMENT
Previous Post

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा सीरीज का फैसला

Next Post

सरकारी जॉब अपॉर्चुनिटी 2026: MPESB, नाबार्ड, UCO बैंक समेत अन्य सरकारी विभागों में निकली हजारों वैकेंसियां, जल्द करें आवेदन

Next Post
सरकारी जॉब अपॉर्चुनिटी 2026

सरकारी जॉब अपॉर्चुनिटी 2026: MPESB, नाबार्ड, UCO बैंक समेत अन्य सरकारी विभागों में निकली हजारों वैकेंसियां, जल्द करें आवेदन

NPS वात्सल्य योजना

NPS वात्सल्य योजना: सालाना 10,000 के निवेश से बनाये 11 करोड़ का फंड और करें बच्चों का भविष्य सुरक्षित

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.