• Latest
  • Trending
  • All
भारत टैक्सी लॉन्च

भारत टैक्सी लॉन्च: सरकारी टैक्सी सर्विस, 30% तक सस्ती यात्रा और ड्राइवर फर्स्ट मॉडल!! जानिए बुकिंग से लेकर खर्च का विवरण!

April 10, 2026
Women's Reservation

Women’s Reservation : पहली बार मोदी सरकार संविधान संशोधन बिल पास कराने में नाकाम रही

April 18, 2026
भगवान कृष्ण के साथ चिकन बिरयानी ऐड

भगवान कृष्ण के साथ चिकन बिरयानी ऐड पर मचा बवाल… लोग बोले टॉलरेंस की भी हद होती है!!

April 17, 2026
अफसाना खान

अफसाना खान: बिग बॉस में चाकू उठाया.. गालियों से बवाल मचाया और अब ‘धुरंधर’ की आवाज बनकर बॉलीवुड में छा गई!!

April 17, 2026
अमरावती वायरल MMS Video: 350 से ज्‍यादा अश्‍लील वीडियो, 180 नाबालिग लड़कियों का शोषण, ब्रेकअप हुआ तो Mohammad Ayaz Alias Tanveer बन गया Playboy

अमरावती वायरल MMS Video: 350 से ज्‍यादा अश्‍लील वीडियो, 180 नाबालिग लड़कियों का शोषण, ब्रेकअप हुआ तो Mohammad Ayaz Alias Tanveer बन गया Playboy

April 17, 2026
तारा सुतारिया

तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया ब्रेकअप के बाद आया ट्विस्ट… ‘पीस मोड’ में तारा और वीर की लाइफ में आ गई ‘मिस्ट्री गर्ल’!!

April 17, 2026
SRH vs CSK

SRH vs CSK IPL 2026 मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और Dream11 टीम

April 17, 2026
Vivo Y05

Vivo Y05 लॉन्च: 13 हजार से कम में बैटरी का बादशाह आया, फीचर्स देखकर लोग बोलेंगे पैसा वसूल

April 17, 2026
विप्रो बायबैक 2026: असली फायदा कितना? एक्सेप्टेंस रेशियो और टैक्स का पूरा सच

विप्रो बायबैक 2026: असली फायदा कितना? एक्सेप्टेंस रेशियो और टैक्स का पूरा सच

April 17, 2026
Amravati Viral Video: अमरावती परतवाड़ा केस में नया खुलासा, आरोपी का बर्थडे वीडियो आया सामने, पुलिस पर उठे सवाल

Amravati Viral Video: अमरावती परतवाड़ा केस में नया खुलासा, आरोपी का बर्थडे वीडियो आया सामने, पुलिस पर उठे सवाल

April 17, 2026
समरीन कौर

समरीन कौर के साथ अर्शदीप सिंह ने कर दिया रिश्ता फाइनल? कैमरे में कैद हुआ इशारों का सच!!

April 17, 2026
muskmelon Effects

muskmelon Effects : खरबूजे का ज़्यादा सेवन फ़ायदेमंद नहीं, हो सकता है नुकसानदायक, जानें कैसे?

April 17, 2026
MP Heatwave

MP Heatwave : मध्य प्रदेश में सूर्यदेव उगल रहे आग, पारा 43 डिग्री पार, 20 ज़िलों में लू का अलर्ट

April 17, 2026
Saturday, April 18, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Business

भारत टैक्सी लॉन्च: सरकारी टैक्सी सर्विस, 30% तक सस्ती यात्रा और ड्राइवर फर्स्ट मॉडल!! जानिए बुकिंग से लेकर खर्च का विवरण!

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
April 10, 2026
in Business
भारत टैक्सी लॉन्च

भारत टैक्सी लॉन्च

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

भारत टैक्सी लॉन्च: एक लंबे समय से भारत में टैक्सी सर्विस में ओला-उबर की मोनोपोली देखी जा रही थी। खासकर मेट्रो शहरों में तो इनको टक्कर देना नामुमकिन हो गया था। ऐसे में अब देश में एक ऐसी सर्विस को लाया गया है जो सरकारी टैक्सी सर्विस होगी जो यात्रियों को सस्ती सेवा देगी। साथ ही इस टैक्सी पर होगा टैक्सी चालकों का मालिकाना हक। जी हां, 5 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय ने मिलकर भारत टैक्सी को लॉन्च कर दिया है।

मतलब अब भारत टैक्सी एप के माध्यम से ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी बुक कर सकता है। 30% तक के कम दामों में यात्रा पूरी कर सकता है। सबसे खास बात भारत टैक्सी के जरिए केवल कैब नहीं बल्कि ऑटो रिक्शा और बाइक की बुकिंग भी होगी। फिलहाल इसे कुछ गिने-चुने शहरों में शुरू किया गया है। परंतु आने वाले समय में इसे अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों पर भी लाए जाने की योजना बनाई जा रही है।

क्या है भारत टैक्सी और कैसे काम करेगी यह सेवा?

भारत टैक्सी एक ऐप आधारित राइडिंग हेलिंग प्लेटफार्म है, बिल्कुल ओला-उबर की तरह। परंतु इसे सहकारी मॉडल पर तैयार किया गया है। मतलब इस प्लेटफार्म से जुड़ने वाले प्रत्येक ड्राइवर को ड्राइवर नहीं बल्कि सारथी कहा जाएगा। इस मॉडल में कोई भी ड्राइवर में किसी कंपनी के दबाव में काम नहीं करेगा। उसको मिलने वाले भाड़े में से कोई भारी-भरकम कमीशन नहीं कटेगा। बल्कि कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा सीधा ड्राइवर के जेब में जाएगा।

RelatedPosts

विप्रो बायबैक 2026: असली फायदा कितना? एक्सेप्टेंस रेशियो और टैक्स का पूरा सच

विप्रो बायबैक 2026: असली फायदा कितना? एक्सेप्टेंस रेशियो और टैक्स का पूरा सच

April 17, 2026
आज का सोना और चांदी भाव 17 अप्रैल 2026

आज का सोना और चांदी भाव 17 अप्रैल 2026: हल्की तेजी के साथ खुला बाजार, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

April 17, 2026
Ethanol Blending

Ethanol Blending : पेट्रोल में 21% तक एथेनॉल मिलाने की योजना, जानें आपकी कार-माइलेज और इंजन पर क्या पड़ेगा असर?

April 16, 2026
अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट

अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट: सोना रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर… अक्षय तृतीया 2026 में सोना खरीदें या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

April 15, 2026

भारत टैक्सी ओला-उबर की तुलना में कैसे फायदेमंद होगी?

  • भारत टैक्सी ओला-उबर से काफी अलग है, क्योंकि इस मॉडल में पीक टाइम किराया नहीं होगा, जिससे हर समय यात्रियों को उचित दाम पर टैक्सी मिल जाएगी।
  • आंकड़ों की माने तो यह टैक्सी ओला-उबर की तुलना में 30% तक कम किराया वसूलेगी।
  • सबसे खास बात यह टैक्सी ड्राइवर फ्रेंडली टैक्सी है,मतलब बिना वजह ड्राइवर के कमाई में से कोई कटौती नहीं की जाएगी।
  • ना ही यहां पर ड्राइवर के हिस्से की एक बहुत बड़ी कमीशन कंपनी को मिलेगी।

भारत टैक्सी से यात्रियों को क्या सुविधा मिलेगी ?

भारत टैक्सी केवल ड्राइवर को ही लाभ नहीं देगी बल्कि यह पैसेंजर ओरिएंटेड टैक्सी भी होगी, जिसमें ग्राहकों के लिए मिलेगा

  • GPS आधारित लाइव ट्रैकिंग सिस्टम
  • SOS इमरजेंसी बटन जो हर गाड़ी में कंपलसरी होगा
  • पुलिस वेरीफाइड ड्राइवर मतलब दुर्घटना की आशंका कम
  • डिजिटल पेमेंट और कैश दोनों का विकल्प
  • यात्रा का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड
  • यह गाड़ी वरिष्ठ नागरिक को महिलाओं और बच्चों के लिए काफी सेफ होने वाली है क्योंकि इनकी सेफ्टी को देखकर नए फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं।

इस प्लेटफार्म से ड्राइवर को क्या सुविधा मिलेगी?

भारत टैक्सी को शुरू करने का असली उद्देश्य ही ड्राइवर को लाभ पहुंचाना है। यह एक सहकारी योजना के माध्यम से शुरू की गई है जिसमें कैब ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर और बाइक राइडर्स को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें उन्हें विभिन्न बेनिफिट दिए जाएंगे जैसे की

  • 5 लाख तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
  • 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
  • 0 कमीशन मॉडल
  • सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सारी योजनाओं का लाभ और स्थिर आय की गारंटी

भारत टैक्सी को अब तक मिला रिस्पांस

भारत टैक्सी की शुरुआत कुछ महीनों पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली NCR और गुजरात में हो चुकी थी। इसके पायलट प्रोजेक्ट के दौरान इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर इस पोर्टल के साथ जुड़े। लगभग 6.7 लाख सवारियों को इस प्लेटफार्म से जोड़ा गया। जहां रोजाना 10000 से ज्यादा राइड बुक हो रही थी और सरकार की तरफ से करीबन 10 करोड़ से ज्यादा का लाभ ड्राइवर के खातों में भेजा गया। जिसकी वजह से यह सिद्ध हो गया कि यह योजना ड्राइवर के लिए काफी फायदेमंद होने वाली है। जिससे न केवल ड्राइवर बल्कि पैसेंजर्स और देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

भारत टैक्सी लॉन्च के बाद यह सर्विस कहाँ-कहाँ उपलब्ध होगी?

भारत टैक्सी लॉन्च 5 फरवरी 2026 को हो चुका है। इसके पहले चरण में इसे दिल्ली NCR और आसपास के इलाकों तथा गुजरात के कुछ चुनिंदा शहरों में ऑपरेट किया जाएगा। अगले 2 से 3 सालों में भारत टैक्सी को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रोल आउट किया जाएगा। मतलब आने वाले कुछ महीनो में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई जैसे शहरों में इसे शुरू किया जाएगा।

भारत टैक्सी एप से राइड कैसे बुक करें?

  • भारत टैक्सी से राइड बुक करने के लिए सबसे पहले भारत टैक्सी एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।
  • यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद अब इसमें अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें,OTP सत्यापित होने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है।
  • इसके बाद अब पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालें।
  • GPS ऑन रखें ताकि सही लोकेशन ट्रैक की जा सके।
  • अब आपको वाहन के अलग-अलग विकल्प दिखाए जाएंगे।
  • आप अपनी सुविधा अनुसार कार/ ऑटो/ बाइक इत्यादि का चुनाव कर सकते हैं।
  • प्रत्येक वाहन के साथ उसका किराया पहले ही दिख जाएगा।
  • इसके बाद आप पेमेंट मेथड चुने आप UPI/ डेबिट/ क्रेडिट/ वॉलेट या कैश पेमेंट कर सकते हैं इसके बाद आपको राइड कंफर्म करनी होगी।
  • राइड कंफर्म होते ही आपको आपके सारथी की पूरी जानकारी मिल जाएगी जैसे कि उसका नाम, उसका वाहन नंबर, मोबाइल नंबर और लाइव ट्रैकिंग।
  • यात्रा के दौरान आपको लाइव लोकेशन शेयर की जाएगी।
  • ट्रिप पूरा होने के बाद डिजिटल रसीद मिलेगी और एप में SOS बटन भी होगा।

कुल मिलाकर भारत टैक्सी लॉन्च के साथ अब भारत सरकार एक नया कदम डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में बढ़ा चुकी है। अब सरकारी टैक्सियां भी रास्तों पर दौड़ेंगे जो सस्ते दामों में ग्राहकों को राइड उपलब्ध कराएंगी। भारतीय टैक्सी उद्योग में यह योजना गेम चेंजर साबित हो जाएगी। इस योजना से केवल ड्राइवर नहीं बल्कि यात्री और सरकार तीनों को फायदा मिलेगा और ओला-उबर जैसे निजी विकल्पों को कांटे की टक्कर।

Read More: वैलेंटाइन्स डे ट्रिप आईडिया: इन बजट फ्रेंडली जगहों पर प्लान करें अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन्स डे ट्रिप

Tags: Bharat taxiDelhi NCR Newsgovernment taxi serviceGujrat News
ADVERTISEMENT
Previous Post

वैलेंटाइन्स डे ट्रिप आईडिया: इन बजट फ्रेंडली जगहों पर प्लान करें अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन्स डे ट्रिप

Next Post

7 फरवरी रोज़ डे: प्यार की शुरुआत गुलाब के साथ करने के 6 यूनिक आईडिया

Next Post
7 फरवरी रोज़ डे

7 फरवरी रोज़ डे: प्यार की शुरुआत गुलाब के साथ करने के 6 यूनिक आईडिया

रोज डे कोट्स कविता और शायरी

रोज डे कोट्स कविता और शायरी: रोज़ डे पर कहिए अपने पार्टनर से मन की बात शायरी के साथ

Recent Posts

  • Women’s Reservation : पहली बार मोदी सरकार संविधान संशोधन बिल पास कराने में नाकाम रही
  • भगवान कृष्ण के साथ चिकन बिरयानी ऐड पर मचा बवाल… लोग बोले टॉलरेंस की भी हद होती है!!
  • अफसाना खान: बिग बॉस में चाकू उठाया.. गालियों से बवाल मचाया और अब ‘धुरंधर’ की आवाज बनकर बॉलीवुड में छा गई!!
  • अमरावती वायरल MMS Video: 350 से ज्‍यादा अश्‍लील वीडियो, 180 नाबालिग लड़कियों का शोषण, ब्रेकअप हुआ तो Mohammad Ayaz Alias Tanveer बन गया Playboy
  • तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया ब्रेकअप के बाद आया ट्विस्ट… ‘पीस मोड’ में तारा और वीर की लाइफ में आ गई ‘मिस्ट्री गर्ल’!!

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.