बॉलीवुड ड्रग्स मामले को लेकर हाल ही में आयी खबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मुंबई स्थित उनके आवास पर छापा मारने के कुछ घंटों बाद हिरासत में ले लिया है।

बॉलीवुड ड्रग्स मामले को लेकर हाल ही में आयी खबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मुंबई स्थित उनके आवास पर छापा मारने के कुछ घंटों बाद हिरासत में ले लिया है।
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के वयान के अनुसार एक ड्रग्स पैडलर के बयान पर शनिवार को सुबह भारती सिंह के घर छापेमारी की गई और कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया। इसी के लिए दोनों पति पत्नि को आगे के पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
Maharashtra: Comedian Bharti Singh and her husband Harsh Limbachiyaa arrive at Narcotics Control Bureau (NCB) office in Mumbai.
— ANI (@ANI) November 21, 2020
NCB conducted raid at their residence, earlier today. pic.twitter.com/7nVuUKdq23
इससे पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला पर भी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में इस महीने की शुरुआत में एजेंसी ने छापा मारा था।
एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आधिकारिक संचार प्राप्त करने के बाद हिंदी फिल्म उद्योग में लोगों द्वारा ड्रग्स के सेवन की जांच शुरू की है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह शिलशिला चालू हुआ।
इसी को लेकर, सुशांत राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, को 9 सितंबर को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था और बाद में ब्यूरो द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया था, ड्रग्स की खरीद के आरोप में रिया ने लगभग एक महीने जेल में बिताए थे।