रामायणा टीज़र: बॉलीवुड की बहु प्रतीक्षित मूवी रामायणा टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ है। बता दें रणबीर कपूर अभिनीत रामायणा से लोगों को कई सारी उम्मीदें थीं। उम्मीद इतनी थी कि लोग टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि रामायण ऐसा विषय है जिससे लोगों की आस्था जुडी हुई है। और इस पवित्र कथा को पर्दे पर उतरना आसान काम नहीं। ऐसे में डायरेक्ट नितेश तिवारी ने इस महागाथा को 4000 करोड़ के भव्य बजट और ग्लोबल विज़न के साथ पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है।
हनुमान जयंती पर जैसे ही रामायणा टीज़र रिलीज हुआ धड़ाधड़ व्यूज़ मिलते चले गए। एक दिन में ही यूट्यूब पर इसे करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। शानदार विजुअल, हॉलीवुड लेवल का VFX और दमदार स्टार कास्ट के साथ टीजर में भव्यता पूरी तरह से प्रदर्शित की गई है। लेकिन दर्शकों को शिकायत है कि इसमें इमोशन की कमी दिखाई दे रही है। जी हां, जहां कुछ दर्शकों ने भर-भर कर इसके टीजर की तारीफ की है वहीं कुछ ने इसे वीएफएक्स और AI का ओवर यूज़ भी कहा है। लोगों ने यह तक कह दिया है की भव्यता तो भरपूर है लेकिन आत्मा और भावना जो रामायण की पहचान है वह इसमें कहीं भी दिखाई नहीं देती।
रामायणा टीज़र रिलीज होने के बाद अब लगातार इसके भारी भरकम बजट, इंटरनेशनल लेवल VFX और भावनाओं की कमी को ट्रोल किया जा रहा है। कहां यह फिल्म महीनों पहले से ही चर्चा में थी और कहां अब महीनों तक विवाद का विषय बनी रहेगी।
रामायणा टीज़र, पब्लिक ट्रोलिंग और मेकर्स की अपील
रामायणा टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ चुकी है। लोगों ने इसके विजुअल्स की जमकर तारीफ की है। वही भरपूर संख्या में आलोचना भी की है। यूजर्स ने VFX को ओवरयूज़्ड बताया है। वीएफएक्स ऐसे लग रहे हैं जैसे किसी गेम का कोई हिस्सा हों।
टीज़र की सबसे बड़ी खामी है कि यह टीजर दर्शकों के दिलों को नहीं छू रहा, क्योंकि इसमें भावनाओं की कमी है। यहां तक की लोगों ने यह भी कह दिया है कि रणबीर कपूर को देखते ही ऐसा लग रहा है जैसे एनिमल का अर्जुन वैली सामने आ गया है। रणबीर कपूर में कहीं भी राम जैसी ऊर्जा नहीं दिखाई दे रही।
हालांकि मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि इस रामायणा की तुलना रामानंद सागर के रामायण से बिल्कुल ना करें। क्योंकि जब भी कभी रामायण पर कोई फिल्म या शो बनता है लोग 80 के दशक के क्लासिक टीवी सीरियल से उसकी तुलना कर लेते हैं। लेकिन मेकर्स और फिल्मी हस्तियों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस नई फिल्म को पुराने संस्करण से न जोड़े। डायरेक्टर नितेश तिवारी का मानना है कि यह फिल्म असल में ग्लोबल लेवल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जिसमें टेक्नोलॉजी और कहानी कहने की नई शैली का इस्तेमाल किया गया है।

केवल VFX ही नहीं, दमदार है इसकी स्टार कास्ट
रणबीर कपूर अभिनीत रामायणा की स्टार कास्ट केवल बड़े नाम तक सीमित नहीं है। इनमें कई ऐसे कलाकार भी शामिल है जिनका किरदार काफी अहम है। इसीलिए इस फिल्म को मेगा असेंबल कास्टिंग मूवी भी कहा जा रहा है। फिल्म में जहां एक ओर रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभाएंगे, तो सई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रूप में दिखाई देंगे।
रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकई के रोल में नजर आएंगे। शिवानी चड्ढा कौशल्या के रोल में और इंदिरा कृष्णन सुमित्रा के रोल में कास्ट की गई हैं। वही फिल्म में सुपर्णखा का रोल राकुल प्रीत सिंह निभाने वाली हैं। कहा जा रहा है की फिल्म में जटायु के रोल के लिए अमिताभ बच्चन का कैमियो भी दिया गया है। वही राघव जुयाल मेघनाथ का किरदार निभाएंगे।
रामायण की रिलीज डेट और मेकर्स का प्लान
रणबीर सिंह अभिनीत रामायणा को 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2027 दिवाली के आसपास रिलीज किया जाएगा। फिल्म काफी बड़ी है इसीलिए मेकर्स ने इसे दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना बनाई है। रामायण की पोस्ट प्रोडक्शन पर खास ध्यान दिया जा रहा है ताकि फाइनल प्रोडक्ट काफी बेहतर हो सके। हालांकि यह फिल्म भारत के साथ-साथ देश-विदेश की जनता को ध्यान में रखकर तैयार की गई है शायद तभी इसका बजट 4000 करोड रुपए रखा गया है।
क्या सच में टीज़र हो गया फेल ?
रामायणा टीज़र हनुमान जयंती 2026 पर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीज़र को मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। लेकिन मेकर्स के सामने बहुत बड़ी चुनौती भी दिखाई दे रही है। इमोशन की कमी के चलते दर्शक फ़िल्म से कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। रणबीर कपूर में दर्शकों को भगवान राम की झलक नहीं मिल रही हालांकि फिल्म में रिलीज में अभी समय है ऐसे में हो सकता है की टीम दर्शकों की उम्मीद के अनुसार इसमें जरूरत के सुधार भी कर ले। परंतु वीएफएक्स के साथ इमोशनल डेप्थ पर काम करना बेहद जरूरी है। तब कहीं जाकर यह सिनेमा भारतीय लोगों के दिल को छू पाएगी।
कुल मिलाकर रामायणा केवल एक फिल्म नहीं है भारत के लोगों के लिए यह भावनाओं से जुड़ा हुआ अहम हिस्सा है। ऐसे में मेकर्स को ध्यान देना चाहिए कि इसे तकनीकी रूप से उन्नत और भव्य बनाने के साथ-साथ इमोशनली भी बेहतर बनाएं। रामायणा टीज़र के बाद अब सब की नजर इस फिल्म के ट्रेलर, BGM और मुख्य रिलीज पर है।
Read More: रामायण का टीज़र OUT: हनुमान जयंती पर भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आया

















