राजधानी Bhopal के बैरागढ़ बाजार क्षेत्र में सब्जी व्यवसाइयों ने कब्जा कर लिया है। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। Bhopal बाजार क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़के जिन पर सब्जी के ठेले वालों ने कब्जा कर लिया। Bhopal के सर्राफा बाजार के...

Credit: Google[/caption]
पंजाब नेशनल बैंक एवं महानगर बैंक के सामने खड़े ठेलों के कारण ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा था। आए दिन हो रहे विवाद से आसपास के व्यापारी भी परेशान हैं।
सर्राफा व्यापारियों के अनुसार सब्जी व्यवसाई ठेला हटाने की बात पर झगड़ा करने लग जाते है। सर्राफा व्यापारी संघ के महासचिव प्रकाश दादलानी का कहना है कि सड़क पर खड़े ठेलों के कारण बाजार की रौनक कम हो गई है। इस संबंध में कई बार निगम के अतिक्रमण अमले से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कभी गंभीर कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़े: Alia Bhatt Gym Workout: Gym के अंदर थिरकती हुई दिखी Alia
Credit: Google[/caption]
मेन रोड एवं चंचल रोड के कुछ हिस्से पर ठेला व्यवसाइयों के कारण व्यापारी परेशान हैं। पक्की दुकानों में कारोबार करने वालों का व्यापार आधा रह गया है। पुराने सब्जी व्यवसाई हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मंडी में जरूरी व्यवस्थाओं का अभाव है। अधिकांश लोग अब मंडी तक नहीं पहुंच रहे हैं इस कारण कारोबार बहुत कम हो गया है।
यह भी पढ़े: Is Janhvi Kapoor All Set to Debut Tamil Film Industry? Read What Her Father Said