/
/
भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने अब डीजल के बहाने बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी कर ली है। विभागीय सूत्रों की मानें तो बीसीएलएल ने 20 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने का मसौदा तैयार कर लिया है। इस मसौदे को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को भेज दिया गया। वहां से अनुमति मिलते ही बसों का किराया 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।

