Volvo C40 BEV: भारत में लगातार सभी कंपनियां अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर रही है इसीलिए अब वॉल्वो ने भी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है इससे पहले वॉल्वो ने पिछले साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक का XC40 रिचार्ज को भारत में लॉन्च किया था।
वही आपको बता दें कि वॉल्वो इस साल के अंत तक अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का वॉल्वो C40 BEV को भारत में लॉन्च कर देगी वही कंपनी का कहना है कि वह बहुत जल्द अपनी सभी कारों को इलेक्ट्रिक बनाने के लिए काम कर रहे हैं और साल 2030 तक वह सिर्फ इलेक्ट्रिक कार बनाने वाल कंपनी बन जाएगी।
Volvo C40 BEV कार के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स
वॉल्वो ने इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च नही किया है इसीलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इस कार में यह सभी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं –
- इस इलेक्ट्रिक कार में 69kWh की लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया गया है
- यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर करीब 350 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है
- इस कार के साथ फास्ट चार्जर भी दिया जाएगा जो 40 मिनट में इसे 80 परसेंट चार्ज कर देगा
- वॉल्वो C40 BEV कार सिर्फ 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल कर सकती है
- इस इलेक्ट्रिक कार में 4 या 5 लोग एक साथ बैठ सकते हैं
Volvo C40 BEV कार की कीमत
यह भी पढ़े:- Hyundai Ioniq 5 EV की कीमत में हुआ 1 लाख रुपए का इजाफा
वॉल्वो ने भारत में साल 2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने का ऐलान किया है वही कंपनी का कहना कि वह चौथी तिमाही में इस कार को लॉन्च करेगी वही अभी इस कार की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई भी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार को भारत में 60 लाख रुपए की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़े:- The 10 European Luxury Cars Plagued by Serious Issues
















