अगर आप Bajaj Avenger 160 Street बंद होने की खबर सुनकर चौंक गए हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। बजाज ने चुपचाप इस पॉपुलर एंट्री-लेवल क्रूज़र को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है और साथ ही Bajaj Avenger 220 Street को Coming Soon के साथ लिस्ट कर दिया है।

Bajaj Avenger 160 Street क्यों बंद हो गई?

कभी इंडिया की सबसे किफायती क्रूज़र बाइक मानी जाने वाली Bajaj Avenger 160 Street अब इतिहास बन चुकी है। इस बाइक का 160cc इंजन करीब 14.8 bhp पावर और 13.7 Nm टॉर्क देता था, जो शहर में आरामदायक राइड के लिए काफी था। कम बजट में “क्रूजर फील” देने वाली ये बाइक खासकर नए राइडर्स की पहली पसंद थी। लेकिन वक्त बदल गया है…अब लोग सिर्फ आराम नहीं, पावर और प्रीमियम फील भी चाहते हैं। और यही वजह है कि बजाज ने 160 cc से आगे बढ़ने का फैसला लिया।

6 साल बाद क्यों लौट रही है Bajaj Avenger 220 Street?

The Bajaj Avenger 160 Has Been Discontinued! Will the Return of the Bajaj Avenger 220 Street

Bajaj Avenger 220 Street की वापसी सिर्फ एक लॉन्च नहीं, एक कमबैक स्टोरी है। इस बाइक को आखिरी बार 2020 के आसपास बंद किया गया था, और अब करीब 6 साल बाद ये फिर से बाजार में उतरने वाली है। इस बार इसमें 220cc का ऑयल-कूल्ड इंजन मिलेगा जो लगभग 19hp पावर और 17.5Nm टॉर्क जनरेट करता है।

 Avenger 160 Street (Old) Vs Avenger 220 Street (New)

फीचरAvenger 160 Street (Old)Avenger 220 Street (New)
इंजन160cc एयर-कूल्ड220cc ऑयल-कूल्ड
पावर14.8 bhp~19 bhp
टॉर्क13.7 Nm17.5 Nm
डिजाइनक्रोम + क्रूजर लुकब्लैक्ड-आउट + स्पोर्टी
ब्रेकिंगसिंगल-चैनल ABSसिंगल-चैनल ABS (Standard)

डिजाइन में क्या बदलेगा? स्ट्रीट लुक का नया गेम

अगर आप क्रोम और भारी-भरकम क्रूजर लुक पसंद नहीं करते, तो ये बाइक आपके लिए ही है। 220 Street का डिज़ाइन ज्यादा “ब्लैक्ड-आउट” और स्पोर्टी होगा।
कम क्रोम, छोटे हैंडलबार, और एलॉय व्हील्स सब कुछ शहर की राइडिंग को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।वो क्लासिक लो-सीट स्टाइल तो रहेगा ही, जो Avenger की पहचान है।
बस फर्क इतना होगा कि अब इसमें एटीट्यूड थोड़ा ज्यादा दिखेगा।

क्या बदल जाएगा राइडिंग एक्सपीरियंस?

सस्पेंशन में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर मिलेंगे। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और सिंगल-चैनल ABS रहेंगे जो इस सेगमेंट में स्टैंडर्ड माने जाते हैं।

बाजार पर क्या असर पड़ेगा?

160 Street के जाने से एंट्री-लेवल क्रूज़र सेगमेंट में थोड़ी खाली जगह ज़रूर बनेगी।लेकिन 220 Street उस गैप को “अपग्रेड” करके भरेगी। आज का राइडर सिर्फ सस्ती बाइक नहीं चाहता—
वो चाहता है स्टाइल + पावर + प्रेजेंस। और बजाज अब उसी दिशा में बढ़ रहा है।