Skoda Kushaq and Slavia: चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा ने अपनी दो गाड़ियों Kushaq SUV और Slavia सेडान के नए अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया है। Skoda की Kushaq SUV और Slavia सेडान की पहले ग्राहको में बड़ी डिमांड है।

अगले महीने से वित्तीय वर्ष शुरू होने वाला है और इसी के साथ BS6 फेस-2 के मानदंडों के चलते सभी कंपनियो को अपनी गाड़ियों के इंजन को बदलना होगा। इसी नियम का पालन करते हुए कंपनी ने Kushaq SUV और Slavia सेडान को अपडेट करते हुए इनमे 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन लगाया है।

Skoda
credit: google

Kushaq और Slavia स्कोडा के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप मॉडल है। इसी अपडेट के साथ इसका मुकाबले New Hyundai Verna से होगा। जिसके मिड-लेवल ट्रिम्स को इसी अपडेट के साथ कुछ दिन पहले लॉन्च किया गया है।

Skoda की Kushaq और Slavia का बदला इंजन

नए इंजन के साथ इनके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन में भी बदलाव आए है। Kushaq और Slavia में 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो 148 बीएचपी की पावर जनरते करता है। इसी के साथ ये 250 एनएम का टार्क भी जनरेट करता है।

Skoda
credit: google

बता दे, 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन इससे पहले इसके टॉप-एंड वेरिएंट्स Style और Monte Carlo में ही उपलब्ध था। लेकिन अब कंपनी ने इसे निचले ट्रिम एम्बिशन वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया है। इसी के साथ E20 फ्यूल चल सकता है और पहले से अधिक  माइलेज भी देगा।

Also read: Discount Offer: अप्रैल महीने में होने जा रही है ये गाड़िया बंद, जाने क्या है कारण

Skoda Kushaq के फीचर्स

Skoda
credit: google
  • स्कोडा की सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल।
  • एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स।
  • बड़े एयर इंटेक्स के साथ स्पोर्टी दिखने वाला फ्रंट बम्पर।
  • 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कण्ट्रोल।
  • हिल होल्ड कंट्रोल।
  • एंटी-लॉक ब्रेक।
  • एक रिवर्स पार्किंग कैमरा और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम।

इनकी कीमत

Skoda
credit: google
  • Skoda Kushaq 1.5 TSI एम्बिशन मैनुअल वेरिएंट 14.99 लाख रूपए
  • Skoda Kushaq 1.5 TSI ऑटोमैटिक वर्जन16.79 लाख रूपए
  • Skoda Kushaq 1.5 TSI एम्बिशन ट्रिम का डुअल-टोन वर्जन16.84 लाख रूपए
  • Skoda Slavia 1.5 TSI एंबिशन ट्रिम में मैनुअल वेरिएंट14.94 लाख रूपए
  • Skoda Slavia 1.5 TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट16.24 लाख रूपए
  • Skoda Slavia 1.5 TSI डुअल-टोन वर्जन16.29 लाख रूपए

स्कोडा दे रही अपनी गाड़ियों में बम्पर डिस्काउंट

Skoda
credit: google

बता दे आप अगले महीने से कई बड़ी कम्पनिया अपनी कई गाड़ियों को बंद करने जा रही है, और इसी लिए वे अपने पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए मार्च में डिस्काउंट ऑफर कर रही है। स्कोडा भी अपनी ऑक्टिविया और सुपर्ब को बंद करने वाला है। इसका स्टॉक खत्म करने के लिए स्कोडा इस पर 55,000 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है। ऑफर केवल 31 मार्च तक के लिए उपलब्ध है।

Also read: Skoda Kushaq Launched In India; Know Price, Specification And Features