Ola Electric: इलेक्ट्रिक वाहन की लोकप्रियत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, और कंपनियों की और से भी इसमें लगातार नए अपडेट सामने आ रहे है। इसी के साथ देश किया जानीमानी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला ने हाल में इस बात की जानकारी दी है कि ओला जल्द ही नयी OS4 को लॉन्च कर सकती है। मंगलवार को कंपनी के CEO ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात कि जानकारी दी है।

Ola
credit: google

जल्द लॉन्च होगी Ola Move OS4

Ola के CEO भाविश अग्रवाल द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात कि जानकारी दी गई है। वीडियो में Ola Move OS4 की एक झलक दिखाई गई है। जाहिर ही कंपनी द्वारा इसमें भी नए और खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।

वीडियो शेयर कर कंपनी के CEO ने कैप्शन में लिखा – ” क्या आप सभी इस सुविधा को MoveOS 4 में चाहते हैं ?? 😀😉😎 पार्टी मोड के बाद अब कॉन्सर्ट मोड !! जल्द आ रहा है।”
इसके साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि ये वीडियो FutureFactory में शूट किया गया है।

Also read: Global Ncap: गाड़ियों का हुआ क्रेश टेस्ट, बेहतरीन रेटिंग के साथ फॉक्सवैगन वर्टूस और स्कोडा स्लाविया सबसे आगे

कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई है Ola Move OS3

Ola
credit: google

बता दे कुछ समय पहले ही Ola Move OS3 को लॉन्च किया गया था। जिसमे ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट देखने को मिला था। इसमें तीन वेरिएंट उपलब्ध है – S1 Air, S1 और S1 Pro ये तीनो वेरिएंट अलग अलग कीमतों पर उपलब्ध है।

Ola
credit: google

जिसमे S1 Air की कीमत 84,999 रूपए , S1 की कीमत 99,999 रूपए और S1 Pro की कीमत 1 लाख 40 हजार तक है। इसमें हिल होल्ड, मूड्स, रीजेन वी2, प्रॉक्सिमिटी अनलॉक, की शेयरिंग, कॉलिंग, हाइपर चार्जिंग जैसे फीचर्स कंपनी ने उपलब्ध कराये थे।

Also read: Tata Nexon Facelift Will Go On Sale In August 2023