MG: यदि आप भी कंफ्यूज है कि MG Hector और MG Astor में से किस गाड़ी को खरीदना चाहिए तो आज हम आपको इन दोनों कारों के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में बताएंगे इसी के साथ इन कार की कीमत के बारे में भी जानेंगे वही आपको बता दें कि इन दोनों कार का माइलेज भी काफी ज्यादा है लेकिन भारत में जिस तरह से इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ रही है उसे देखते हुए एमजी बहुत जल्द नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकता है

एमजी हेक्टर के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स (MG Hector Technical Specifications)

MG Hector
Credit: Google
  • इंजन डिस्प्लेमेंट:- इस कार में 1956 सीसी का इंजन लगाया गया है।
  • एआरएआई माइलेज:- इस कार का एआरएआई माइलेज 15 किलोमीटर प्रति लीटर है।
  • टोटल सिलेंडर:- एमजी हेक्टर में टोटल 4 सिलेंडर लगाया गए है।
  • पावर:- यह कार 167 बीएचपी की अधिकतम पावर को जनरेट करने की क्षमता रखती है ।
  • टोर्क:- इसी के साथ यह कार 350 एनएम की अधिकतम टोर्क को जनरेट कर सकती है।
  • गियरबॉक्स:- इस कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगाए गए है।
  • सीटिंग कैपेसिटी:- एमजी हेक्टर 5 सीटर कार है।
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी:- इस कार में 60 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है।

एमजी हेक्टर के फ़ीचर्स (MG Hector Features)

MG Hector
Credit: Google

यह कार 587 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है इसी के साथ इस कार में सेफ्टी के लिए ड्राइवर एयरबैग और पैसेंजर एयरबैग के साथ टोटल 6 एयरबैग लगाए गए हैं और इसमें चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, एन्टी थेफ़्ट अलार्म और पावर डोर लॉक्स जैसे कई दूसरे फ़ीचर्स भी दिए गए है इसी के साथ इसमें एंटरटेनमेंट के लिए 14 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दी गयी है।

जानिए MG Hector की कीमत

भारत में एमजी हेक्टर के बेस मॉडल की कीमत 14.73 लाख रुपए से शुरू होती है वही इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 22.12 लाख रुपए है लेकिन यह इस कार की एक्स शोरूम दिल्ली की कीमत है इसीलिए इसकी ऑन रोड कीमत ज्यादा रहेगी।

एमजी एस्टर के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स (MG Astor Technical Specifications)

MG Astor
Credit: Google
  • इंजन डिस्प्लेमेंट:- इस कार में 1349 सीसी का इंजन लगाया गया है।
  • एआरएआई माइलेज:- इस कार का एआरएआई माइलेज 14 किलोमीटर प्रति लीटर है।
  • टोटल सिलेंडर:- एमजी एस्टर में टोटल 3 सिलेंडर लगाए गए हैं।
  • पावर:- यह कार 138 बीएचपी की पावर को जनरेट कर सकती है।
  • टोर्क:- इसी के साथ यह कार अधिकतम 220 एनएम की टोर्क को जनरेट करने की क्षमता रखती है।
  • गियरबॉक्स:- इस कार में 6 स्पीड आटोमेटिक गियर बॉक्स लगाए गए है।
  • सीटिंग कैपेसिटी:- एमजी एस्टर में टोटल 5 लोगों की बैठने की व्यवस्था है।
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी:- इस कार में 45 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गयी है।

एमजी एस्टर के फ़ीचर्स (MG Astor फ़ीचर्स)

MG Astor
Credit: Google

इस कार में पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर कंडीशनर और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई सारे फीचर्स दिए गए हैं इसी के साथ इस कार में एंटरटेनमेंट के लिए 10.1 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले लगाई गई है।

जानिए MG Astor की कीमत

एमजी एस्टर की शुरुआती कीमत 10.52 लाख रुपए है वही इस कार के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम दिल्ली की कीमत 18.43 लाख रुपए है और यदि आप कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते है तो एमजी बहुत जल्द नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है

आज हमने आपको इन दोनों कार के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ-साथ इनकी कीमत के बारे में भी बताया है वैसे तो इन दोनों कार में शानदार फीचर्स मिलते हैं इसीलिए आप अपने बजट के हिसाब से इन दोनों कार में से किसी को भी खरीद सकते हैं।