• Latest
  • Trending
  • All
Kia Siros

19 दिसंबर को होगी Kia Siros लॉन्च; जानिए क्या होगी इसकी शुरूआती कीमत और बहुत कुछ

December 2, 2024
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, मां अम्बे पालकी पर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी

March 14, 2026
अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट

अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट: फैन्स को लगा सब ठीक है तभी आई बुरी खबर, UK07 Rider की हालत फिर हुई नाजुक

March 14, 2026
Dwidwadash Yog 2026

Dwidwadash Yog 2026: शुक्र-मंगल द्विद्वादश योग बनने से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, लक्ष्मी होंगी मेहरबान

March 14, 2026
Missile Attack on US Embassy in Iraq

Middle-East War: इराक में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, सऊदी में 5 अमेरिकी विमान किए तबाह

March 14, 2026
RBSE 10th रिजल्ट 2026

RBSE 10th रिजल्ट 2026: इस तारीख तक आ जाएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

March 14, 2026
Gen Z की नई सोच? नौकरी की दौड़ छोड़कर हॉबीज में ढूंढ रहे हैं मानसिक संतोष

Gen Z की नई सोच? नौकरी की दौड़ छोड़कर हॉबीज में ढूंढ रहे हैं मानसिक संतोष

March 14, 2026
IAS कोचिंग स्कॉलरशिप

IAS कोचिंग स्कॉलरशिप: IAS की तैयारी का सुनहरा मौका!! क्लासिक IAS एकेडमी स्कॉलरशिप से कम हो जाएगी कोचिंग फीस

March 13, 2026
Green signal to Indian ships

Middle-East War: ईरान का बड़ा ऐलान- हम होर्मुज से सुरक्षित रास्ता देंगे, कहा- भारत हमारा दोस्त है

March 13, 2026
कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग

कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग: ₹20,000 की एक प्लेट, करोड़ों का बजट, खास मेहमानों की लिस्ट

March 13, 2026
शरवरी वाघ और वेदांग रैना अफेयर

शरवरी वाघ और वेदांग रैना अफेयर : इम्तियाज अली ने फिर दिया बॉलीवुड को नया कपल, ‘मैं वापस आऊंगा’ के सेट पर शुरू हुई मोहब्ब्त!!

March 13, 2026
Share Market Downfall:

Share Market Downfall: Sensex-Nifty में 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट, जंग के बाद से ₹33 लाख करोड़ साफ

March 13, 2026
Growing guavas

Gardening Tips: अमरूद के पेड़ पर अगर नहीं लग रहे फल तो अपनाएं ये आसान उपाय, भर जाएंगी डालियां

March 13, 2026
Saturday, March 14, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Automobile

19 दिसंबर को होगी Kia Siros लॉन्च; जानिए क्या होगी इसकी शुरूआती कीमत और बहुत कुछ

Surykant Sinhasane by Surykant Sinhasane
December 2, 2024
in Automobile
Kia Siros
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Kia Siros: किआ इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी सिरोस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने कुछ डीलरशिप पर इसकी ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। किआ सिरोस को 1.0 टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5 डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

Kia Siros: एक्सटीरियर

Kia Siros

किआ इंडिया ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कार के टीजर भी शेयर किए हैं। इनमें कंपनी की ओर से कार के कुछ डिजाइनिंग एलिमेंट्स दिखाए गए हैं।

सिरोस में साइड में लंबे LED DRL के साथ वर्टिकल स्टैक्ड 3-पॉड LED हेडलाइट्स मिलेंगी। SUV के डिजाइन में बड़े विंडो पैनल, फ्लैट रूफ और C-पिलर के साथ विंडो बेल्टलाइन में शार्प किंक भी है।

इसमें उठे हुए व्हील आर्च, शोल्डर लाइन और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल होंगे। इसके एक्सटीरियर डिजाइन को लंबी रूफ रेल, L-शेप्ड टेल लाइट और अपराइट टेलगेट पूरा करते हैं। कार में 16 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील मिल सकते हैं।

Kia Siros: इंटीरियर

Kia Siros

कंपनी ने Kia Siros के केबिन की डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि अंदर सोनेट और सेल्टोस की तरह डुअल-टोन इंटीरियर थीम मिल सकती है। इसके नीचे डैशबोर्ड पर नया 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, हाल ही में लीक हुई फोटो के मुताबिक नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा।

इसके अलावा 70+ कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 4-वे पावर्ड एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा और वॉयस ऑपरेटेड सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Kia Siros: परफॉर्मेंस

Kia Siros

सोनेट की तरह Kia Siros को भी कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 82bhp पावर और 115Nm टॉर्क वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

118bhp और 172Nm टॉर्क वाला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन होगा, जो दो ट्रांसमिशन ऑप्शन – 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक और 6-स्पीड क्लचलेस मैनुअल के साथ आएगा।

इसके अलावा तीसरा ऑप्शन 114bhp पावर और 250Nm टॉर्क वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन भी होगा, जिसके साथ 6-स्पीड क्लचलेस मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जाएगा।

Read Also: Upcoming Volkswagen ID.4: “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य” जून 2025 में होगी लॉन्च

Kia Siros: फीचर्स

Kia Siros

सुरक्षा के लिए सिरोस में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM) और सोनेट और सेल्टोस की तरह एंटीलॉक ब्रेक सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जाएंगे।

इसके अलावा सिरोस में सेल्टोस की तरह 17 ऑटोनॉमस लेवल-2 फीचर्स दिए जा सकते हैं। इनमें स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, फ्रंट कोलिजन वार्निंग (FCW), लेन कीप असिस्ट, रियर ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।

Kia Siros: कीमत

इस SUV को ग्लोबल मार्केट में 19 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। ऑटोकार इंडिया के मुताबिक, कार की कीमत की घोषणा जनवरी में इंडिया मोबिलिटी शो में किए जाने की उम्मीद है, जहां कार को पहली बार लोगों के सामने पेश किया जाएगा।

Kia Siros की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसकी डिलीवरी अगले साल जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

Read Also: 2025 Tata Sierra की आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

Tags: Kia Siros

Recent Posts

  • Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, मां अम्बे पालकी पर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी
  • अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट: फैन्स को लगा सब ठीक है तभी आई बुरी खबर, UK07 Rider की हालत फिर हुई नाजुक
  • Dwidwadash Yog 2026: शुक्र-मंगल द्विद्वादश योग बनने से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, लक्ष्मी होंगी मेहरबान
  • Middle-East War: इराक में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, सऊदी में 5 अमेरिकी विमान किए तबाह
  • RBSE 10th रिजल्ट 2026: इस तारीख तक आ जाएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.