Hyundai Venue: भारत में काफी लोग महिंद्रा की तरफ से आने वाली महिंद्रा बोलेरो कार को खरीदना पसंद करते हैं लेकिन हाल ही में Mahindra Bolero की कीमत में इजाफा हुआ है इसीलिए Hyundai Venue ने बिक्री के मामले में महिंद्रा बोलेरो को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि इस कार में कम कीमत में शानदार फीचर मिलते हैं वही आपको बता दें की इस कार की कीमत भी 8 लाख रुपए से कम है इसीलिए भारत के काफी लोग इस कार को खरीदना पसंद करते हैं।

हुंडई वेन्यू के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स (Hyundai Venue Technical Specifications)

Hyundai Venue
Credit: Google
  • सिटी माइलेज:- हुंडई वेन्यू का सिटी माइलेज 16 किलोमीटर प्रति लीटर है।
  • फ्यूल टाइप:- यह कार पेट्रोल से चलती है।
  • इंजन डिस्प्लेमेंट:- इस कार में 998 सीसी का इंजन लगाया गया है।
  • टोटल सिलेंडर:- हुंडई वेन्यू में टोटल 3 सिलेंडर लगाए गए है।
  • पावर:- यह कार 118 बीएचपी की पावर को जनरेट कर सकती है।
  • टोर्क:- इसी के साथ यह कार 172 एनएम की अधिकतम टोर्क को भी जनरेट करने की क्षमता रखती है।
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी:- इस कार में 45 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है।
  • गियरबॉक्स:- हुंडई वेन्यू में 7 स्पीड गियरबॉक्स लगाए गए हैं।
  • सीटिंग कैपेसिटी:- इस कार में टोटल 5 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

हुंडई वेन्यू के फ़ीचर्स (Hyundai Venue Features)

Hyundai Venue
Credit: Google
  • इस कार में एयर कंडीशनर के साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया गया है।
  • हुंडई वेन्यू में 16 इंच के एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं।
  • इस कार में सेफ्टी के लिए टोटल 6 एयरबैग दिए गए हैं जिसमें पैसेंजर एयरबैग और ड्राइवर एयरबैग के साथ साइड एयरबैग भी शामिल है।
  • हुंडई वेन्यू में 8 इंच की टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ वीरलेस फ़ोन चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
  • इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, पावर डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक और सीट बेल्ट वार्निंग जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • इस कार में सनरूफ के साथ इंटीग्रेटेड एंटीना भी दिया गया है।

Hyundai Venue ने कर दिया महिंद्रा बोलेरो को पीछे

Hyundai Venue
Credit: Google

आपको बता दें की हुंडई वेन्यू ने बिक्री के मामले में महिंद्रा बोलेरो को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि पिछले महीने मार्च 2023 में हुंडई वेन्यू की 10,124 यूनिट की बिक्री हुई है वही महिंद्रा बोलेरो की मार्च 2023 में 9,546 यूनिट की बिक्री हुई है वही आपको बता दें कि हुंडई वेन्यू ने करीब 9 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है वही यह कार Maruti की 6 लाख की गाड़ी को भी कड़ी टक्कर दे सकती है।

हुंडई वेन्यू की कीमत (Hyundai Venue Price)

भारत में Hyundai की तरफ से आने वाली हुंडई वेन्यू के बेस वेरिएंट की कीमत 7.72 लाख रुपए से शुरू होती है वही आपको बता दे कि इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 13.18 लाख रुपए रखी गयी है वही यह कार दो पेट्रोल इंजन के साथ एक डीजल इंजन में भी उपलब्ध है।