Alto 800: मारुती ने अपने मोस्ट पॉपुलर हैचबैक Alto 800 को आखिरकार बंद कर दिया है। जी हां, काफी लम्बे समय से बात चल रही थी कि मारुती सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी Alto 800 को बंद करने वाला है। 1 अप्रैल से मारुती ने आल्टो 800 की बिक्री बंद कर दी है।

Alto 800 को कंपनी द्वारा साल 2000 में पेश किया गया था। अब आल्टो 800 की जगह Alto K10 ने ले ली है। कंपनी अब ऑल्टो K10 को इसके बदले बेचेगी। जानिए ग्राहको की मनपसंद मारुती सुजुकी की आल्टो 800 को आखिर क्यों किया कंपनी ने बंद और क्यों थी आल्टो 800 ग्राहको की पहली पसंद ?

Alto 800 हुई बंद

कई कम्पनिया इस महीने यानि अप्रैल में कई गाड़ियों को बंद करने वाली थी, जिसमे Alto 800 का नाम भी शामिल था। आल्टो 800 समेत बंद होने वाली गाड़ियों को कम्पनिया पिछले महीने भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ बेच चुकी है।

Alto 800
credit: google

कम्पनिया ये डिस्काउंट इसलिए ऑफर कर रही थी क्योकि उन्हें इन बंद होने वाली गाड़ियों का स्टॉक खत्म करना था। 1 अप्रैल से इन गाड़ियों के बंद होने की खबरे सामने आई थी। आखिरकार Alto 800 को कंपनी द्वारा बंद कर दिया है।

क्यों हुई Alto 800 बंद ?

1 अप्रैल से देश में वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। इसी के चलते ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी कई बड़े बदलाव और नियमो को लागू किया गया है। जिसमे BS6 फेज-2 नॉर्म्स के नियमो के अनुसार सभी कंपनियों को अपनी गाड़ियों के इंजन में बदलाव करने थे।

Alto 800
credit: google

जिसमे कंपनियों को काफी लागत लगती और मारुती सुजुकी आल्टो 800 पर ये खर्चा नहीं करना चाहता था। इसी वजह से कंपनी ने आल्टो 800 को 1 अप्रैल के बाद से बंद कर दिया है।

Also read: Alto 800 और Alto K-10 सबसे कम दामो मे उपलब्ध ये दो कारे, कौन सी है बेहतर ?

Alto 800 की जगह लेगा Alto K10

बताया जा रहा है की कंपनी अब Alto 800 की जगह आल्टो K10 को ऑफर करेगी। आल्टो K10 की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रूपए है। आल्टो 800 के मुकाबले Alto K10 की कीमत थोड़ी ज्यादा है। अगर दोनों की तुलना की जाये तो आल्टो 800 के मुकाबले Alto K10 को बेहतर माना जा सकता है।

Alto 800
credit: google

हांलाकि दोनों गाड़िओ में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है। आल्टो K10 , आल्टो 800 से कई चीज़ो में बेहतर है। यदि फीचर्स की बात की जाये तो दोनों ही गाड़ियों में सामान फीचर्स देखने को मिलते है। तो आल्टो 800 के स्थान पर आल्टो K10 ऑफर करना बुरा नहीं है।

आल्टो 800 और Alto K10 में अंतर

Alto 800
credit: google
Alto 800
Alto K10
कीमत4.57 लाख रूपए5.88 लाख रूपए
इंजन796 cc998 cc
पावर47.33bhp65.71bhp
टॉर्क69Nm89nm
माइलेज22.05 kmpl24.9 kmpl
ईंधन क्षमता35.0 (Litres)27.0 (Litres)

 

Alto 800 और Alto K-10 के खास फिचर्स

Alto 800 –

Alto 800
credit: google
  • म्यूजिक सिस्टम
  • 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  •  बॉडी कलर्ड बंपर
  • आउटसाइड डोर हैंडल
  • फुल व्हील कवर
  • बॉडी साइड मोल्डिंग
  • सिल्वर एसेंट
  • ड्यूल टोन इंटीरियर
  • ट्यूबलैस टायर
  • हेडलाइट लेवलिंग
  • फ्रंट एयरबैग
  • एबीएस
  •  पावर स्टेयरिंग
  • फ्रंट पावर विंडो
  • रिमोट की-लैस एंट्री
  • रियर पार्सल ट्रे
  • फ्रंट स्पीकर

Alto K-10 –

Alto 800
credit: google
  • गियर शिफ्ट इंडीकेटर
  • इमोबिलाइजर
  • हाई स्पीड अलर्ट
  • ड्यूल फ्रंट एयरबैग
  • एबीएस
  • ईबीडी
  • रिवर्स पार्किंग सेंसर
  • रूफ एंटीना
  • बॉडी कलर्ड बंपर
  • फुल व्हील कवर्स
  • रियर पार्सल ट्रे
  • सिल्वर एसेंट
  • केबिन एयर फिल्टर
  • 17.78 सेमी स्मार्ट प्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • ऑक्स और यूएसबी पोर्ट
  • ब्लूटूथ
  • एंड्राइड ऑटो
  • एपल कार प्ले
  • फ्रंट पावर विंडो
  • रिमोट की-लैस एंट्री
  • पावर स्टेयरिंग
  • चार स्पीकर
  • स्टेयरिंग माउंटिड ऑडियो
  • वॉयस कंट्रोल

क्यों बनी थी आल्टो 800 लोगो की पसंद

आल्टो 800 को खासतौर पर फैमिली वालो को देखते हुए बनाया गया था। ये परिवार के साथ एक शानदार ट्रिप के लिए बेहतर ऑप्शन थी। साथ ही इसके रखरखाव में भी ज्यादा लागत नहीं लगती थी। सबसे खास बात यह है कि ये भारतीय बाजार की सबसे सस्ती कार थी।

Alto 800
credit: google

ऑल्टो की कम कीमत, दमदार माइलेज और भरोसेमंद इंजन ही इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण था, कंपनी ने भी उचित दाम के साथ समय समय पर आल्टो 800 में कई बदलाव किये थे। इस वजह से लोगो की इसमें लम्बे समय तक रूचि बनी हुई थी।

Also read: Bajaj Is Rolling Out Its All-New Electric 3-Wheeler In April