गृहमंत्री Amit Shah आज त्रिपुरा पहुंचने वाले हैं। ये दौरा तब सामने आ रहा है जब बुधवार को माणिक साहा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 2023 में BJP ने जीत प्राप्त की थी। वहीँ राज्य में साल 2018 के बाद भाजपा दोबारा सत्ता में आयी है...

Source - Google[/caption]
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि गृह और सहकारिता मंत्री Amit Shah यहां पहुंचने के बाद डॉ माणिक साहा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे|
https://twitter.com/DrPramodPSawant/status/1633020459930497025?s=20
वहीं भाजपा के त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा, 'केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री Amit Shah जी आज गुवाहाटी से आने वाले हैं और उनका माणिक साहा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करने का कार्यक्रम भी है।'
Source - Google[/caption]
सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बुधवार को त्रिपुरा में बीजेपी 2.0 सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। बात करें की डॉ माणिक साहा को सोमवार को ही सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
ये भी पढ़े: Rahul Attack Bjp-Rss: बीजेपी को लगता है कि देश में अब उन्ही की सरकार रहेगी। राहुल गांधी ने देश का अपमान किया- रविशंकर का करारा जवाब।
[caption id="attachment_27833" align="alignnone" width="650"]
Source - Google[/caption]
उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को विवेकानंद मैदान में त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेना है| त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सदस्यों की विधानसभा में 32 सीट जीती और वही उनके गठबंधन सहयोगी IFTI ने हाल के ही चुनाव में 1 सीट जीती और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में वापसी की।
ये भी पढ़े: नेफ्यू रियो ने ली 5वीं बार Nagaland के सीएम पद की शपथ, शपथग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत कई नेता रहे मौजूद !!