भारत के हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर बैन हटा देने पर अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी और भारत को ट्वीट कर धन्यवाद दिया है। 9 अप्रैल को किए गए अपने इस ट्वीट में डोनाल्ट ट्रंप ने लिखा ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि हमने इस समस्या के लिए जो अनुरोध किया था, उन्होंने उसका मान रखा। हम इसे याद रखेंगे।"

एक घंटे पहले किए गए एक ट्वीट में ट्रंप ने मोदी के मजबूत नेतृत्व के लिए उनकी प्रशंसा की और कहा कि इस संकट के दौरान भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा।
"असाधारण समय के लिए भी दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है। धन्यवाद भारत और प्रधान मंत्री मोदी’’- अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
अपने ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि "इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि मानवता की मदद करने में आपके मजबूत नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री को मेरा धन्यवाद"

अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट करते ही यह ट्वीट वायरल हो गया और 60,000 से अधिक बार री-ट्वीट किया गया और दो लाख से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया।
इसी के जवाब में, पीएम मोदी ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति से पूरी तरह सहमत हैं।
“आप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ पूरी तरह से सहमत हैं। इन जैसे टाइम्स दोस्तों को करीब लाते हैं। भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। पीएम मोदी
मोदी ने कहा, "भारत COVID-19 के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।"