Umesh Yadav: हाल ही में भारतीय क्रिकेट के जाने माने खिलाड़ी विराट कोहली अपनी जीवनसंगिनी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन पाने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। उज्जैन दर्शन के पहले विराट कुछ खास चमत्कार ग्राउंड पर नही दिखा पा रहे थे, लेकिन वह...

Credit: Google[/caption]
कहते है कि जो भगवान शिव की सच्चे मन से आरती पूजा करते है, उनके कार्य़ निश्चित ही सफल होते नज़र आते है। इसका सर्वश्रेष्ट उदाहरण विराट कोहली के खेल में होते दिख रहा है, जिसकी पुष्टि स्वयं विराट कोहली ने भी की है।
विराट कोहली के पूर्व मैचों में वह कुछ खास कमाल नही दिखा पा रहे थे, एवं उन्हे मन में भी अशांति सी महसूस हो रही थी, जिसके लिए खिलाड़ी विराट अपने परिवार संग उज्जैन दर्शन के लिए निकल पड़े। वहां उन्होने बाबा महाकाल की आराधना भी की।
Also Read: Amritpal Singh: क्या अमृतपाल सिंह और उसके 6 साथियों को पुलिस ने दबोचा, मामले को लेकर क्यों मचा है हंगामा?
साथ ही महाकाल को दुग्ध स्नान भी कराया। वहां से लौटकर आने पर तो मानो जादू हो गया, विराट वापिस फॉर्म में आ गए औऱ मैदान में चौके छक्को की बरसात करना प्रारंभ कर दिया। विराट बाबा महाकाल के बहुत बड़े भक्त है औऱ वह इसे उन्ही का आशीर्वाद मानते है।
Credit: Google[/caption]
ऋषभ पंत शीघ्र स्वास्थ लाभ हेतु कई क्रिकेटर बाबा महाकाल की शऱण में प्रार्थना के लिए भी पहुंचे थे। जिसमें कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव औऱ वॉशिंगटन सुदंर आदि प्रभु चरणों में दर्शन हेतु पहुंचे थे। वहां से उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी, जो उन्होने मीडिया के साथ साझा की थी।
वीडियों में क्रिकेटर को धोती दुपट्टा पहने देखा जा सकता है। सभी क्रिकेटर्स द्वारा बाबा महाकाल की आरती एवं पूजन भी की गई थी।वर्ष 2022 के बाद से कई दर्शनाभिलाषी सिलेब्स के प्रभु दरबार मे जाना काफी ज्यादा हो गया है।
Credit: Google, Umesh Yadav[/caption]
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें मशहूर क्रिकेटर Umesh Yadav को शिव भक्ति करते देखा जा सकता है। क्रिकेटर Umesh Yadav भी शिव भक्त है। वह बाबा महाकाल के दर्शन हेतु उज्जैन नगरी पहुंचे।
वहां पर उन्होने 4 बजे शाम को बाबा की आरती भी की और साथ ही दुग्धाभिषेक भी किया। खिलाड़ी वीडियों में शुद्ध धोती दुपट्टा पहने नजर आए। वह नंदीहाल पर बैठकर शिव ध्यान में लीन नजर आए। साथ ही उन्होने दर्शन का कारण बताते हुए कहा कि मैं दर्शन के लिए इसीलिए आय़ा हूं ,क्योंकि मैं चाहता हूं कि विश्व में शांति बरकरार रहे ।
Umesh Yadav कहते है कि मैने महाकाल से प्रार्थना कि है कि टीम इंडिया निरंतर सफलता को हासिल करती रहे। Umesh Yadav को उज्जैन में देख फैन्स मिलने को भी आए औऱ साथ ही सेल्फी भी खिचांई।उमेश याजव कहते है कि बाबा महाकाल के दर्शन के बाद अब उनके मन को काफी शांति मिल रही है। Also Read: Red Color Cloth: ठेले पर आखिर लाल रंग का कपड़ा ही क्यों लगाते हैं, जानें इसका लॉजिक?View this post on Instagram