IPL 2023: रिंकू सिंह की बदौलत केकेआर की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले कोलकाता की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, Rinku Singh की पारी ने न केवल क्रिकेट फैन बल्कि बॉलिवुड सितारों द्वारा भी काफी पसंद...
IPL 2023: रिंकू सिंह की बदौलत
केकेआर की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले कोलकाता की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर
आरसीबी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं,
Rinku Singh की पारी ने न केवल क्रिकेट फैन बल्कि बॉलिवुड सितारों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्ट
आमिर खान ने
Rinku Singh की जमकर प्रसंशा की है।
आईपीएल शुरू से ही युवा खिलाड़ियों के लिए एक मसीहा साबित हुआ है। इस लीग ने टीम इंडिया को
हार्दिक पंड्या,
शुभमन गिल और
रवींद्र जडेजा सहित कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। वहीं, इस साल भी कुछ खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के कारण भारत के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है।
[caption id="attachment_44929" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
GT के मुंह से छीनी जीत
उन्हीं में से एक नाम रिंकू सिंह (
Rinku Singh) का भी जुड़ चुका है। जिन्होंने अपने लगातार 5 छक्कों से टीम को जीत ही नहीं दिलाई बल्कि इनका शोर क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी दुनिया तक पहुंच चुका है।
Rinku Singh ने
गुजरात टाइटंस के घर में उनके मुंह से जीत छीन ली।
5 गेंद में लगातार 5 छक्के
रविवार को मैच के आखिर ओवर में
केकेआर को जीत के लिए 29 रन की दरकार थी। इस खिलाड़ी ने 1 ओवर नहीं बल्कि 6 गेंदो को दिमाग में रखते हुए बल्ला घुमाया और 5 गेंद में लगातार 5 छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया। जिसके बाद कोई भी उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहा है।
https://twitter.com/Chhalla_Deewana/status/1645095455695728640?s=20
जीता बॉलीवुड स्टार्स का दिल
क्रिकेट को छोड़ फिल्मी दुनिया में
Rinku Singh ने बॉलीवुड स्टार्स का दिल जीत लिया है। पहले
शाहरुख खान और
रणवीर सिंह ट्विटर पर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उसके बाद अब स्टार
एक्टर आमिर खान ने भी वीडियो में उनकी तारीफ की। जिसके बाद
Rinku Singh ने उन्हें दिल से धन्यवाद कहा है।
क्या खेल रहा था यार- आमिर
आमिर खान ने
Rinku Singh को लेकर वीडियो में कहा, ‘रिंकू क्या खेल रहा था यार, मतलब ऐसा खेल रहा था जैसे अकेले उसने मैच जिता दिया। हार जीत चलती रहती है। देखिए अगली साल मैं भी रहूंगा आपके साथ।’
[caption id="attachment_44930" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
'मेरा दिल खुश हुआ'
इसके बाद
Rinku Singh ने भी आमिर खान को दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘आपको हमारी बैटिंग देखकर ऐसा लगा मेरा दिल खुश हो गया। मैं कामना करता हूं कि अगले साल आप हमारी टीम के साथ हों मजा आएगा। थैंक यू सो मच आमिर सर, लव यू।’