Cannes Film Festival 2026 की चमचमाती रात अचानक ख्वाब में बदल गई, जब खूबसूरत मॉडल Miss Venezuela Andrea Del Val ने खून से सने अपने चेहरे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया।
Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर ग्लैमर बिखेरने पहुंची Andrea Del Val ने खुद कैमरे पर रोते हुए अपने सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट Giovani Laguna पर हमला करने का आरोप लगाया। वीडियो में उनके चेहरे से बेहता हुआ खून, बिखरा हुआ होटल रूम और पीछे बैठा स्टाइलिस्ट देखकर हर कोई सहम गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ वीडियो देखने के बाद अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर Miss Venezuela Andrea Del Val कौन हैं? उस होटल रूम में ऐसा क्या हुआ? ब्यूटी पेजेंट से इंटरनेशनल फैशन वर्ल्ड में अपनी पहचान बना चुकी Andrea Del Val कैसे अब एक शॉकिंग कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में आ चुकी हैं।

आखिर कौन है इस हमले की विक्टिम इंडिया Miss Venezuela Andrea Del Val?
Andrea Del Val वेनेजुएला की जानी मानी मॉडल, फैशन इनफ्लुएंसर और ब्यूटी क्वीन हैं। उन्होंने Miss Venezuela Global 2025 का खिताब जीतकर लैटिन अमेरिका में अपनी पहचान बनाई। Andrea Del Val की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और वह लग्जरी ब्रांड को एंडोर्स कर रही हैं।
हाल ही में वे Cannes 2026 में हिस्सा लेने पहुंची थी। अपने बोल्ड फैशन सेंस और ग्लैमरस पब्लिक अपीरियंस के लिए जाने जाने वाली Andrea Del Val फैशन इवेंट्स, फोटोशूट और सेलिब्रिटी नेटवर्किंग के लिए 2026 में शामिल हुई हैं।
आखिर क्या हुआ उस रात होटल में उनके साथ?
रिपोर्ट के मुताबिक Miss Venezuela Andrea Del Val को सेलिब्रिटी स्टाइल Giovani Laguna के साथ Cannes 2026 में एक होटल में ठहराया गया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस हुई और अचानक से कमरे से चीखने और लड़ाई की आवाज आने लगी।
होटल के अन्य मेहमानो ने तुरंत फ्रेंच पुलिस को सूचना दे दी। उसके बाद Miss Venezuela Andrea Del Val ने कैमरा ऑन कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया और खून भरा चेहरा दिखाया कि Giovani ने मउनके साथ क्या किया है? उनके विडिओ में बताई इन्फॉर्मेशन के अनुसार स्टाइलिश ने कैंची से Andrea Del Val के चेहरे पर हमला किया था। लेकिन Giovani ने हमले से इनकार किया है, उनका कहना है कमरे की लाइटिंग इक्विपमेंट गिरने की वजह से Andrea Del Val घायल हुई है और इसमे उनका कोई हाथ नहीं है।
कौन है Giovani Laguna?
Giovani Laguna लैटिन अमेरिका के एक चर्चित फैशन स्टाइलिस्ट माने जाते हैं। वे इससे पहले भी कई सारी मॉडल के साथ ब्यूटी पेजेंट में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2023 से वे मिस यूनिवर्स कोलंबिया के क्रिएटिव डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
हालांकि हाल ही में हुए फ्रांस कंट्रोवर्सी की वजह से उनकी इमेज को तगड़ा झटका लगा है। लोग अब Miss Venezuela Andrea Del Val के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और Giovani को लेकर लोगों में भयंकर गुस्सा देखा जा रहा है।
क्या है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई ?
Miss Venezuela Andrea Del Val ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक Blood Soaked वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने होटल के कमरे में उनके साथ हुए को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में Andrea का चेहरा घायल दिखाई दे रहा है। उनके चेहरे पर कुछ घाव साफ तौर से नजर आ रहे हैं और उनसे खून बहता हुआ दिख रहा है।
इस वीडियो ने महिलाओं की सेफ्टी पर सवाल उठा दिए हैं। कुछ लोगों ने इसे ग्लैमर इंडस्ट्री का काला सच कहा, तो कुछ लोगों ने टॉक्सिक एनवायरमेंट में काम करने की सजा बताया।
अब कैसी है Miss Venezuela Andrea Del Val की हालत?
रिपोर्ट के अनुसार Miss Venezuela Andrea Del Val को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने Giovani Laguna को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन मामले की जांच अभी जारी है। ग्लैमरस मंच पर हुई इस घटना ने दुनिया को फिर से ग्लैमर के पीछे का डरावना सच दिखा दिया है। हालांकि मामला क्या है और कैसे शुरू हुआ इस बारे में जल्द ही पूरी खबर सामने आने वाली है।
Read More: Cannes 2026 Saree Look में किसने जीता दिल? अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी या उर्वशी रौतेला!













