NEET Paper Leak 2026: National Testing Agency (NTA) का कहना है कि NEET-UG 2026 का पेपर सिस्टम से लीक नहीं हुआ। लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra pradhan ने खुद माना कि कहीं न कहीं तो चूक जरूर हुई है। एक ही मामले पर दो अलग-अलग बयान, यही सबसे बड़ी समस्या है।
छात्रों और अभिभावकों को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं। उनका सवाल सीधा है, पेपर बाहर कैसे गया? चाहे चूक प्रिंटिंग में हुई हो, पैकेजिंग में, ढुलाई में या परीक्षा केंद्र (examination center) तक पहुंचने में, अगर कहीं भी गड़बड़ी हुई तो पूरा सिस्टम ही फेल माना जाएगा। जिन परिवारों ने सालों की मेहनत और पैसा लगाया, उन्हें यह उम्मीद थी कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष होगी।
CBI ने इस मामले में गिरफ्तारियां की हैं, पैसों के लेनदेन का पर्दाफाश किया है और एक पूरे रैकेट की जांच चल रही है। जब CBI खुद इसे पेपर लीक की तरह देख रही है, तो NTA का यह कहना कि “सिस्टम से लीक नहीं हुआ”, न जांच से मेल खाता है, न सरकार के अपने बयान से।
Govt अब NEET को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (computer based exam) बनाने की बात कर रही है, जो यह मानना ही है कि पुरानी व्यवस्था कमजोर थी।
असली समस्या सिर्फ पेपर लीक नहीं है। असली समस्या है, जवाबदेही नहीं है, जब तक सीधे और साफ जवाब नहीं मिलेंगे, NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं पर से लोगों का भरोसा उठता रहेगा।













