Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल: एक झटके में देश के करोड़ों यूजर्स के भरोसे पर सवाल खड़ा हो गया है। RBI ने अचानक से Paytm पेमेंट बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। जैसे यह खबर सामने आई डिजिटल बैंकिंग में भूचाल सा आ गया है।
कई लोग इस प्लेटफार्म पर रोजाना ट्रांजैक्शन करते थे। लाखों लोगों का इस Paytm बैंक में पैसा जमा था। लेकिन अब RBI द्वारा Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल करने के बाद ग्राहकों का क्या होगा यही सवाल हर ग्राहक के मन में है?
Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल करने का फैसला RBI द्वारा लिया गया है। यह कोई छोटी-मोटी कार्यवाही नहीं है, बल्कि यह Paytm द्वारा सालों से की जाने वाली गड़बड़ियों का नतीजा है। कई बार RBI ने इससे पहले भी पेटीएम को चेतावनी दी है।
नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख भी अपनाया, लेकिन हर बार Paytm ने इसकी अनदेखी की, जिसके चलते अब आखिरकार आरबीआई को Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल करना पड़ा।
क्यों हुआ Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल?
- RBI के अनुसार Paytm पेमेंट बैंक ने बार-बार नियमों का उल्लंघन किया।
- ग्राहकों की पहचान और KYC में कई प्रकार की गंभीर गड़बड़ियां दिखाई दी।
- पेटीएम ने फंड के उपयोग में भी कई बार गड़बड़ी की।
- यहां तक की पेटीएम पेमेंट बैंक द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली टेक्नोलॉजी में कई प्रकार की कमियां दिखाई दी।
- साथ ही रिस्क मैनेजमेंट में भी कई प्रकार की खामियां सामने आई।
- ऐसे में RBI ने साफ कहा कि Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस कैंसिल करना ही डिपॉजिटर्स के हित में है।
- RBI ने 2024 में ही Paytm बैंक को नए डिपॉजिट लेने से रोक दिया था, लेकिन अब आरबीआई ने आखिरकार थककर इस बैंक के लाइसेंस को ही कैंसिल कर दिया।
Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल के बाद ग्राहकों पर क्या असर होगा ?
- Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल होने के बाद RBI ने साफ कहा है कि ग्राहकों को इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि Paytm के पास इतनी लिक्विडिटी है कि वह ग्राहकों का पैसा लौटा सकता है।
- हालांकि ग्राहकों को यह पैसा धीरे-धीरे वापस मिलेगा।
- बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने के बाद अब Paytm कोई भी बैंक का काम नहीं कर पाएगा, ना नए खाते खोल पाएगा, ना डिपॉजिट और ना ही किसी प्रकार की बैंकिंग सेवा की सुविधा दे पाएगा।
- RBI अब लाइसेंस रद्द करने के बाद हाई कोर्ट में जाकर Paytm पेमेंट बैंक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
- धीरे-धीरे सभी खातों का निपटारा होगा ग्राहकों को पैसा वापस किया जाएगा और अंत में बैंक को बंद कर दिया जाएगा।
Paytm लाइंसेंस रद्द के बाद Paytm ऐप पर क्या असर पड़ेगा?
- Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल होने का असर Paytm ऐप पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह दोनों अलग-अलग संस्थाएं हैं।
- कंपनी ने स्पष्ट कहा है कि बैंक बंद होने पर Paytm एप जो उनका मुख्य बिजनेस है उस पर असर नहीं पड़ेगा।
- मतलब UPI, QR कोड, पेमेंट सर्विसेज जारी रहेंगे हालांकि बैंक से जुड़ी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
ग्राहकों को अब क्या करना होगा?
- Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द होने पर ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, ग्राहकों को स्मार्ट कदम उठाना होगा।
- सबसे पहले ग्राहकों को Paytm एप खोलकर अपना वॉलेट, सेविंग, FasTag बैलेंस देखना होगा।
- पैसे का अंदाजा लगाने के बाद Paytm बैंक अकाउंट से पैसा किसी अन्य बैंक में ट्रांसफर करना होगा।
- ग्राहक चाहें तो UPI या IMPS का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे महत्वपूर्ण बात जितनी जल्दी हो सके UPI के माध्यम से या IMPS के माध्यम से पैसा निकालना सेफ होगा।
- ग्राहकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि वह Paytm पेमेंट बैंक में कोई नया डिपॉजिट या रिचार्ज ना करें।
- वॉलेट में पैसा ऐड ना करें क्योंकि बैंकिंग की सेवाएं धीरे-धीरे बंद हो जाएगी।
- और यदि ग्राहकों का UPI सेटिंग Paytm बैंक से जुड़ा है तो उन्हें किसी अन्य बैंक से लिंक करना होगा।
- वही फास्टैग यूजर्स Paytm फास्टैग बैलेंस को इस्तेमाल कर सकते हैं और नया FasTag है किसी दूसरी बैंक से ले सकते हैं।
Paytm बैंक लाइसेंस कैंसिल होने के कारण भारत के Fintech सेक्टर में एक नया टर्निंग पॉइंट जरूर आएगा। हालांकि ग्राहकों को अब पैसे को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह कड़े कदम RBI के अधीन उठाए जा रहे हैं।
ऐसे में RBI सुनिश्चित करेगी कि ग्राहकों को उनका पैसा वापस मिले। वहीं ग्राहक स्मार्ट तरीका अपनाते हुए Paytm पेमेंट बैंक से अपना पैसा धीरे-धीरे निकाल सकते हैं।













