Viral Video

वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित कभी कहा था ‘बेटे के लिए किसी के साथ भी सो जाऊंगी’ और अब पति के पास वापसी!! पारिवारिक ड्रामा या इंटरनेट स्ट्रेटजी??

वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित

वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर कोई इमोशनल कंटेंट में सुर्खियां बटोरना जानता है तो वह है वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, कभी कैमरे के सामने वाली चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, अपनी पर्सनल लाइफ स्ट्रगल यहां तक की यह तक कह दिया था कि ‘बेटे को बड़ा करने के लिए उन्हें यदि किसी के साथ सोना पड़े तो वह यह भी कर लेंगी’, लेकिन अब अचानक वे अपने पति के साथ रियूनाइट हो चुकी हैं। अब सोशल मीडिया यूजर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर यह सब क्या था? पारिवारिक ड्रामा या फिर सोशल मीडिया पर व्यूज और बज़ के लिए खेला जाने वाला एक बहुत बड़ा?

chandrika dikshit

वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पहले रोना, आरोप और कुछ भी कर जाऊंगी वाला बयान

पिछले कुछ महीनो में वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ इंटरनेट पर खुली किताब बन गई थी। अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाना, दो औरतों के साथ अय्याशी करने वाली बात कहना, सोशल मीडिया पर रोते हुए दिखाई देना, फिर किसी नए आदमी के साथ उनका नजर आना, बेटे को बड़ा करने के लिए किसी के साथ सोने की बात कह देना, किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाना, इन सभी बातों को इमोशनल कंटेंट के रूप में उन्होंने इस्तेमाल किया था। जिसकी वजह से अब यूजर्स इस ड्रामे को सिंपैथी और इंगेजमेंट लाने वाला ड्रामा कह रहे हैं।

फेक मैरिज और नए बॉयफ्रेंड वाला एंगल

वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित वाला मामला तब और ज्यादा बढ़ गया था जब वे एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो में दिखाई दीं। कुछ क्लिप में तो वे दुल्हन के गेटअप में भी नजर आई, जिससे सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि पति की बेवफाई के बाद उन्होंने भी दूसरी शादी कर ली है।

लोगों ने इसे सिर्फ एक मैरिज ड्रामा कहा और जमकर ट्रोल किया। हालांकि कुछ यूजर समझ गए थे कि यह वायरल होने के लिए किसी घटिया स्क्रिप्ट का इस्तेमाल कर रही है।

वही चंद्रिका दीक्षित ने यह भी दावा किया था कि एक बिजनेसमैन ने उन्हें एक रात के लिए 50 लाख रुपए का ऑफर भी दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई सारे ऑफर उन्हें मिल रहे हैं जिसमें कंप्रोमाइज करने की बात कही जा रही है। इसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें मजबूत महिला बताया तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट माना।

IMG 20260420 WA00011

पति के साथ हो चुकी है चंद्रिका फिर से रियूनाइटेड

वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया यूजर्स को अब एक बार फिर से बड़ा झटका दे दिया है। इतने सारे आरोप प्रत्यारोप के बाद वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा के साथ नजर आ रही हैं। पति के साथ उनकी वीडियो और फोटोस देखकर लोग यही पूछ रहे हैं कि यह सब जो हुआ वह क्या केवल कंटेंट था या दोनों के बीच रिलेशनशिप ठीक हो गया है? या फिर यह नए रिलेशनशिप स्टेटस का एक नया एपिसोड है?

चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा के फिर से एक साथ आने पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। कुछ लोग दोनों को दुआएं दे रहे हैं और एक साथ रहने की कामना कर रहे हैं। तो कुछ लोग इसे अटेंशन लेने का एक और नया पैंतरा बता रहे हैं। लोग यहां तक कह रहे हैं कि यह रियल लाइफ नहीं बल्कि एक वेब सीरीज बन चुका है।

वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की यह कहानी अब वडा पाव बेचने वाली लड़की की सफलता की नहीं रह गई, बल्कि सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ को कंटेंट में बदलने की मिसाल बन चुकी है। यदि सच में चंद्रिका दीक्षित और उनके पति एक हो चुके हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन लेकिन यदि यह केवल एक नया वायरल ट्रेंड तैयार किया जा रहा है तो सोशल मीडिया यूजर्स जरूर भड़क सकते हैं।

Read More: Nagpur NGO Sexual Harassment सेवा के नाम पर गंदा खेल, महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकतें..खबर पढ़कर दंग रह जाएंगे आप!

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp