सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा (The Rebel Kid) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से जुड़े कई विवाद चर्चा में हैं। वायरल क्लिप को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में दिया गया बयान बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी मान रहे हैं।

Apoorva Mukhija कि क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में अपूर्वा मुखीजा कथित तौर पर कहती नजर आती हैं कि वह किसी छोटे-मोटे रोल या अवसर के लिए समझौता नहीं करेंगी। वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई मैं दो रुपये के रोल के लिए किसी के साथ नहीं सोऊंगी. मुझे माफ करें. अगर कोई दुबई का शेख 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो शायद सोच सकती हूं, लेकिन किसी रोल के लिए नहीं, हालांकि यह वीडियो नया नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक पुरानी क्लिप है जो हाल के दिनों में दोबारा वायरल हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे केवल हास्य और व्यंग्य के रूप में लिया, जबकि अन्य ने इसे अनुचित टिप्पणी बताया। सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि क्या इन्फ्लुएंसर्स के पुराने वीडियो को वर्षों बाद निकालकर उनके खिलाफ इस्तेमाल करना उचित है, या फिर सार्वजनिक हस्तियों को अपने हर बयान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं अपूर्वा मुखीजा

अपूर्वा मुखीजा का नाम इससे पहले भी कई ऑनलाइन विवादों में सामने आ चुका है। इस वर्ष एक वीडियो को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसमें धार्मिक प्रतीक ‘कलावा’ को काटने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। इसके अलावा विभिन्न रियलिटी शो, सोशल मीडिया टिप्पणियों और वायरल क्लिप्स के कारण भी वह समय-समय पर चर्चा में रही हैं।

ब्रांड्स और इन्फ्लुएंसर कल्चर पर उठे सवाल

इस विवाद के बाद एक बार फिर इन्फ्लुएंसर कल्चर, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया जवाबदेही को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई लोग मानते हैं कि सार्वजनिक मंच पर दिए गए बयान लंबे समय तक डिजिटल रिकॉर्ड का हिस्सा बने रहते हैं और भविष्य में दोबारा चर्चा का विषय बन सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं पर आधारित है। किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं होने पर उसे तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

Also Read – Sejal Pawar Viral Video: क्या कॉमेडी के नाम पर कुछ भी जायज है? Pranit