Gold And Silver

आज का सोना और चांदी भाव 17 अप्रैल 2026: हल्की तेजी के साथ खुला बाजार, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

आज का सोना और चांदी भाव 17 अप्रैल 2026

शुक्रवार, 17 अप्रैल को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही दोनों धातुओं में मजबूती नजर आई, हालांकि बाजार अभी भी काफी हद तक स्थिर बना हुआ है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही भू-राजनीतिक हलचल खासकर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता ने निवेशकों की चिंता थोड़ी कम की है। इसी वजह से महंगाई और ब्याज दरों को लेकर दबाव भी कुछ कम हुआ है, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर साफ दिख रहा है।

MCX पर सोना और चांदी का ताजा भाव

घरेलू वायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोना मामूली बढ़त के साथ करीब 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी भी पीछे नहीं रही और लगभग 2,49,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट तेजी के साथ खुला और दिन के दौरान 1,53,300 रुपये तक का हाई भी छू गया। इसी तरह चांदी के मई कॉन्ट्रैक्ट में भी अच्छी खासी तेजी देखी गई, जो 2,50,000 रुपये के करीब पहुंच गया।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate Today in India

अगर आप ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का रेट जरूर जान लीजिए। दिल्ली और जयपुर में 22 कैरेट सोना करीब 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 24 कैरेट का भाव लगभग 1,55,730 रुपये है। मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना करीब 1,42,610 रुपये और 24 कैरेट सोना लगभग 1,55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अहमदाबाद में कीमत थोड़ी कम है, जहां 22 कैरेट सोना 1,42,660 रुपये और 24 कैरेट 1,55,630 रुपये के आसपास है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव 2026 (22K, 24K, 18K)

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव 2026 (22K, 24K, 18K)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,55,720₹1,42,750₹1,16,830
मुंबई₹1,55,570₹1,42,600₹1,16,680
चेन्नई₹1,56,660₹1,43,600₹1,19,800
बेंगलुरु₹1,55,570₹1,42,600₹1,16,680
हैदराबाद₹1,55,570₹1,42,600₹1,16,680
कोलकाता₹1,55,570₹1,42,600₹1,16,680
पुणे₹1,55,570₹1,42,600₹1,16,680
अहमदाबाद₹1,55,620₹1,42,650₹1,16,730
जयपुर₹1,55,720₹1,42,750₹1,16,830
लखनऊ₹1,55,720₹1,42,750₹1,16,830

आज बनाम कल: 24 कैरेट सोने के दाम में बदलाव

आज बनाम कल: 24 कैरेट सोने के दाम में बदलाव

शहरआज का रेट (24K)कल का रेट (24K)बदलाव
नई दिल्ली₹1,55,720₹1,55,500+ ₹220
मुंबई₹1,55,570₹1,55,350+ ₹220
चेन्नई₹1,56,660₹1,56,440+ ₹220
बेंगलुरु₹1,55,570₹1,55,350+ ₹220
हैदराबाद₹1,55,570₹1,55,350+ ₹220

 

दक्षिण भारत में क्यों महंगा है सोना?

दिलचस्प बात ये है कि देश के दक्षिणी शहरों जैसे चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में सोने की कीमतें थोड़ी ज्यादा बनी हुई हैं। चेन्नई में तो रेट 1,53,670 रुपये तक पहुंच गया है, जो बाकी मेट्रो शहरों से ज्यादा है। इसके पीछे लोकल डिमांड, टैक्स स्ट्रक्चर और ट्रेडिंग पैटर्न जैसे कई कारण माने जाते हैं।

चांदी के लेटेस्ट रेट (City-wise)

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी आज तेजी दिखाई है। मुंबई में चांदी करीब 2,48,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि दिल्ली में इसका रेट लगभग 2,48,470 रुपये है। दक्षिण भारत में चांदी की कीमत थोड़ी ज्यादा है चेन्नई में यह करीब 2,49,620 रुपये और हैदराबाद में 2,49,290 रुपये प्रति किलो चल रही है। बेंगलुरु भी ज्यादा पीछे नहीं है, जहां रेट करीब 2,49,090 रुपये है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

ग्लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोना लगभग 4,800 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है, जबकि चांदी भी 79 डॉलर के करीब पहुंच चुकी है। इन अंतरराष्ट्रीय रेट्स का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है, क्योंकि भारत सोने का बड़ा आयातक है।

आखिर किन वजहों से बदलते हैं सोने के दाम?

भारत में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसमें सबसे बड़ा रोल अंतरराष्ट्रीय बाजार का होता है। इसके अलावा रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और लोकल डिमांड भी कीमतों को ऊपर-नीचे करती है।

Also Read – अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट: सोना रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर… अक्षय तृतीया 2026 में सोना खरीदें या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp