नई दिल्ली: बुधवार, 10 जून को सोने की कीमतों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। पश्चिम एशिया में हालात सुधरने और कूटनीतिक समाधान की उम्मीद बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग कमजोर पड़ी, जिसका असर कीमतों पर दिखाई दिया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर शुरुआती कारोबार में 2,455 रुपये यानी 1.61 प्रतिशत गिरकर 1,49,988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह कॉन्ट्रैक्ट 1,52,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं बुलियन मार्केट के आंकड़ों में सोने का भाव 1,50,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
मुंबई₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
कोलकाता₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
चेन्नई₹1,54,910₹1,42,000₹1,19,200
पटना₹1,53,210₹1,40,450₹1,14,920
लखनऊ₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
अयोध्या₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
मेरठ₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
कानपुर₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
गाजियाबाद₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
नोएडा₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
गुरुग्राम₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
चंडीगढ़₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
जयपुर₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
लुधियाना₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
गुवाहाटी₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
इंदौर₹1,53,210₹1,40,450₹1,14,920
अहमदाबाद₹1,53,210₹1,40,450₹1,14,920
वडोदरा₹1,53,210₹1,40,450₹1,14,920
सूरत₹1,53,210₹1,40,450₹1,14,920
पुणे₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
नागपुर₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
नासिक₹1,53,190₹1,40,430₹1,14,900
बेंगलुरु₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
भुवनेश्वर₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
केरल₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
रायपुर₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
हैदराबाद₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
कटक₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870

पिछले कारोबारी सत्र में क्या हुआ था?

आज की गिरावट से पहले मंगलवार को सोने की कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिली थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,500 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया था।

99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जो इससे पहले 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं MCX पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर 131 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगस्त डिलीवरी वाला कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर 4,350.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि स्पॉट गोल्ड का भाव 4,326.78 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

विश्लेषकों के मुताबिक सोने की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के पीछे भू-राजनीतिक घटनाक्रम, अमेरिकी डॉलर की चाल और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें प्रमुख वजह हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने बताया कि मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कमजोर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में कमी के कारण सोने को समर्थन मिला था।

उन्होंने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच हमले रोकने पर सहमति बनने तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से औपचारिक युद्धविराम की दिशा में प्रगति के संकेत मिलने से बाजार का माहौल बेहतर हुआ है। इससे ऊर्जा कीमतों को लेकर चिंताएं कम हुई हैं और निवेशकों की धारणा में सुधार आया है।

हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है, जिसके कारण सोने में रिकवरी सीमित रही।

मिराए एसेट शेयरखान के हेड-कमोडिटीज प्रवीण सिंह ने कहा कि कारोबारी अभी भी पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। स्पॉट गोल्ड करीब 4,330 डॉलर प्रति औंस के आसपास कमजोर कारोबार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ बेहतर समझौते की संभावना जताने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है।

वहीं लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग का कहना है कि महंगाई और संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की चिंताओं के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सोने की कीमतों को कुछ समर्थन मिला है। हालांकि इन चिंताओं के कारण मांग पर दबाव भी बना हुआ है।

निवेशकों की नजर किन बातों पर रहेगी?

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मध्य पूर्व की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक केंद्रीय बैंकों के संकेत सोने की कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में निवेशकों की नजर इन प्रमुख घटनाक्रमों पर बनी रहेगी।

Also Read – पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने