Upcoming SUV April 2026: भारत का SUV मार्केट इस समय अपने सबसे रोमांचक दौर से गुज़र रहा है। हर थोड़े दिन में भारत में एक नई गाड़ी लॉन्च हो रही है और इसी क्रम में 2026 का अप्रैल काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने केवल नई कार नहीं बल्कि नई टेक्नोलॉजी और फ्यूचर मोबिलिटी लांच होने वाली है। जी हां, एक तरफ तो कई सारी कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडल को नए अवतार में पेश कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर कई इलेक्ट्रिक और हाई परफार्मेंस कारें ग्राहकों के लिए बाजारों में लॉन्च की जा रही हैं।
बाजारों में बढ़ती मांग को देखते हुए ऑटो कंपनी अब और भी ज्यादा सतर्क हो चुकी हैं। स्टाइल, सेफ्टी, एडवांस्ड फीचर, शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस सब कुछ एक ही गाड़ी में डालने की सोच रही हैं। इसी के चलते अप्रैल 2026 में 5 ऐसी SUV आने वाली हैं जो फ्यूचर रेडी मशीन साबित होंगी। ऐसे ग्राहक जो SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए अब कुछ दिन और रुकना फायदे का सौदा होगा।
अप्रैल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा। मार्च में कई ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपने फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया और अब इंतजार है Upcoming SUV April 2026 का। यह SUV बाजार में बड़ा दांव खेलने के लिए लांच की जा रही हैं, जहां हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर पूरा फोकस किया जा रहा है। इसीलिए अब बस कुछ दिनों का इंतजार फायदे का सौदा साबित होगा। क्योंकि अप्रैल में आने वाली यह पांच SUV केवल स्टाइलिश नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस होंगी।
5 दमदार Upcoming SUV April 2026
Volkswagen Taigun Facelift: अप्रैल के महीने में सबसे पहले बाजारों में उतरेगी फॉक्सवैगन टाइगुन 9 अप्रैल 2026 को फॉक्सवैगन अपने Taigun Facelift को लॉन्च करने वाली है। यह SUV नए फ्रंट डिजाइन, शार्प बम्पर और कनेक्टेड LED लाइट के साथ नए रूप में पेश की जाएगी। इसका इंटीरियर भी पहले से ज्यादा बेहतर कर दिया गया है। गाड़ी में डिजिटल डिसप्ले और एडवांस्ड फीचर जोड़े जा रहे हैं। साथ ही इसमे सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि इसके इंजन ऑप्शन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन टेक्नोलॉजी अपग्रेड कर दी गई है। जिसकी वजह से यह प्रीमियम ब्रांड के दीवानों को देगी किफायती गाड़ी का दम, स्टाइल और परफॉर्मेंस का संगम।
Skoda Kodiaq RS: अप्रैल 2026 में स्कोडा भी अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। हालांकि रिपोर्ट की माने तो स्कोडा कोडीएक RS लिमिटेड यूनिट्स में लॉन्च होगी। इस गाड़ी में इंटीरियर एक्सटीरियर तो दमदार होगा ही साथ ही मिलेगा 2.00 लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन 261 bhp की पावर। यह गाड़ी एक दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट रोड प्रसेंस देगी। इस गाड़ी में AWD सिस्टम, स्पोर्टी डिजाइन पहले से बेहतर कंफर्टेबल सीट्स, ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। यह गाड़ी प्रीमियम बायर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च की जा रही है जिसकी कीमत 65 से 70 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
Toyota Urban Cruiser Ebella: (इलेक्ट्रिक SUV) टोयोटा की पहली मास इलेक्ट्रिक SUV अर्बन क्रूजर अप्रैल 2026 में लांच होने वाली है। यह गाड़ी मारुती ई वितारा के प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी जिसमें दो बैटरी के ऑप्शन मिलेंगे। इसकी बैटरी इतनी पावरफुल होगी की यह 500KM से ज्यादा की रेंज देगी। यह गाड़ी लॉन्च होते ही EV सेगमेंट में तहलका मचा देगी। गाड़ी में JBL साउंड सिस्टम, लेवल 2 ADAS सेफ्टी, हाईटेक इंजीनियरिंग का दमदार परफॉर्मेंस मिलेगा। गाड़ी की कीमत 19 से 23 लाख रुपए बताई जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अब कुछ दिन और रुकना समझदारी साबित होगा।
Nissan Tekton: मिड साइज SUV खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए भी अब कुछ दिन और इंतजार बाकी है, क्योंकि भारत में निस्सन मिड साइज SUV लॉन्च करने वाली है। यह Nissan पेट्रोल से इंस्पायर्ड होगी, जिसमें टर्बो पैट्रोल इंजन दिया जा रहा है। 1.3 लीटर वाला यह टर्बो पेट्रोल इंजन हाइब्रिड वेरिएंट में आएगा। गाड़ी में इंटीरियर और एक्सटीरियर में भारी बदलाव किया गया है। पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम इंटीरियर के साथ यह गाड़ी भारतीय मार्केट में हुंडई क्रेटा और किया सेल्टो को सीधा टक्कर देगी।
MG Majestic: MG मोटर की यह नई फ्लैगशिप SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर को चुनौती देने के लिए आने वाली है। हालांकि इस SUV की बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है परंतु अप्रैल में इसकी फाइनल कीमत का ऐलान होगा। यह गाड़ी 2.00 लीटर ट्विन टर्बो इंजन के साथ लांच होगी। 215 bhp पावर और 7 सीटर ऑप्शन के साथ यह SUV सेगमेंट की सबसे मजबूत गाड़ी मानी जा रही है। यहां तक की इस गाड़ी को हाईवे ड्राइविंग और ऑफ रोडिंग के लिए भी दमदार ऑप्शन माना जा रहा है।
Upcoming SUV April 2026 क्यों खास है?
अप्रैल 2026 में SUV गाड़ियों की भरमार होने वाली है। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस कर कई ब्रांड अपने नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए इन ब्रांड ने ADAS लेवल 2 फीचर्स कारों में अपग्रेड कर दिए गए हैं। इनमें से कई कार तो ग्लोबल NCAP और भारत NCAP पर 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। प्रीमियम डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर के साथ यह गाड़ियां बजट से लेकर लग्जरी सेगमेंट को ध्यान में रखकर लॉन्च की जाएंगी।
कुल मिलाकर वे सभी ग्राहक जो 2026 में SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए अप्रैल का महीना बहुत खास होने वाला है। इलेक्ट्रिक SUV लेने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए अप्रैल में कई प्रकार के ऑप्शन लांच होने वाले हैं। Volkswagen, Skoda, Toyota, Nissan और MG जैसी कंपनियां अपने सबसे दमदार मॉडल लॉन्च करने वाली हैं। इसलिए बिना जल्दबाजी किये इनके लॉन्च के बाद टेस्ट ड्राइव लेकर ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही SUV चुन सकते हैं।
Read More: Ola Roadster X+ 9.1 Price Drop 2026: ₹60,000 सस्ती, 501KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च

















