Tea Habits: अक्सर लोग थकान मिटाने के लिए चाय पीते रहते हैं, इस चक्कर में वो ये भी नहीं देखते कि दिनभर कितनी चाय पी ली। एक के बाद एक गटगट कर पीते रहते हैं। ऐसे में वो ये भी भूल जाते हैं कि ये कितनी नुक़सानदायक हो सकती है। वैसे भारत में हमारे दिन की शुरुआत करने का तरीका है।
सुबह की ताज़गी से लेकर शाम की थकान दूर करने तक, एक कप चाय तुरंत हमारा मूड अच्छा कर देती है और हमारे शरीर को एनर्जी देती है। कुछ लोगों को चाय की इतनी तलब होती है कि उन्हें हर दो से तीन घंटे में इसकी ज़रूरत होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर दिन कितनी चाय सही है? और कब ज़्यादा पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आइए जानते हैं।
हर दिन कितनी चाय पीनी चाहिए?
एक हेल्दी एडल्ट के लिए दिन में 2 से 3 कप चाय पीना सेफ़ माना जाता है। ध्यान रखें कि कुल कैफ़ीन इनटेक हर दिन 200–300 mg से ज़्यादा नहीं होना चाहिए। स्वाद और सेहत दोनों बनाए रखने के लिए, दिन में 2-3 कप चाय ही पिएं और इसे खाली पेट या देर रात पीने से बचें।

चाय कब नुकसानदायक हो जाती है?
अगर आप दिन में चार से पांच कप से ज़्यादा चाय पीते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आइए जानें कि ज़्यादा चाय पीने से क्या हो सकता है।
कैफीन की मात्रा- 4-5 कप या उससे ज़्यादा चाय पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे घबराहट, हार्ट रेट बढ़ना और नींद की समस्या हो सकती है।
एसिडिटी, गैस और सीने में जलन- सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, गैस और सीने में जलन हो सकती है।
आयरन एब्जॉर्प्शन- खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में आयरन एब्जॉर्प्शन कम हो सकता है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।
इंसोम्निया- शाम को या रात में ज़्यादा चाय पीने से इंसोम्निया हो सकता है।
विकल्प भी चुन सकते हैं
दिन में 2-3 कप से ज़्यादा न पिएं। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचें। सोने से 3-4 घंटे पहले चाय न पिएं। अगर चाहें तो ग्रीन टी या हर्बल टी ले सकते हैं।
Read Also- अगर मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं तो सौंफ-जीरे के पानी होगा बेहद कारगर
चाय के फायदे
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: चाय में मौजूद कैटेचिन, खासकर ग्रीन टी, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं।
- दिल की सेहत: रोज़ाना सही मात्रा में ब्लैक टी पीने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।
- मानसिक रूप से अलर्टनेस: कैफीन थकान दूर करने में मदद करता है और मूड को बेहतर बनाकर तुरंत एनर्जी देता है।
- पाचन में मदद (अदरक की चाय): अदरक या इलायची की चाय, सही मात्रा में और सही समय पर लेने पर, पाचन में मददगार हो सकती है।
ज्यादा चाय पीने की नुकसान
- एसिडिटी और पेट की समस्याएं: खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, ब्लोटिंग, पेट में दिक्कत और पेट के अल्सर का खतरा बढ़ सकता है।
- आयरन की कमी (एनीमिया): चाय में मौजूद टैनिन शरीर में डाइटरी आयरन के एब्जॉर्प्शन को रोकते हैं, जिससे एनीमिया हो सकता है।
- अनिद्रा और बेचैनी: ज़्यादा कैफीन लेने से नींद न आना, घबराहट, कंपकंपी और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- डिहाइड्रेशन और दांतों की समस्याएं: बहुत ज़्यादा चाय पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। यह दांतों के इनेमल को भी कमजोर कर सकता है और उस पर दाग लगा सकता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान रिस्क: प्रेग्नेंट महिलाओं को ज़्यादा कैफीन लेने से बचना चाहिए क्योंकि यह फीटस पर असर डाल सकता है।

