Health Tips : सौंफ खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उसके गुण उतने ही ज्यादा अच्छे होते हैं। सौंफ और जीरे पानी का मिश्रण (Fennel and Cumin Water Mixture) सेहत के बेहद ही फायदेमंद होता है। ये मिश्रण वज़न कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। अक्सर लोग म...
Health Tips : सौंफ खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उसके गुण उतने ही ज्यादा अच्छे होते हैं। सौंफ और जीरे पानी का मिश्रण (Fennel and Cumin Water Mixture) सेहत के बेहद ही फायदेमंद होता है। ये मिश्रण वज़न कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। अक्सर लोग मोटापा कम करने के लिए जिम से लेकर योग तक कई तरह के तरीके आज़माते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर अच्छे नतीजे नहीं मिलते।
अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वज़न कम करना चाहते हैं, तो आपको जिम और योग के साथ हेल्दी डाइट भी लेनी चाहिए। अपनी डाइट में सौंफ और जीरा शामिल करें। ये दो किचन मसाले तेज़ी से वज़न घटाने में मदद कर सकते हैं। अकेले जीरा खाने से भी वज़न कम हो सकता है, वहीं इसके साथ सौंफ मिलाने से भी आपको तेज़ी से वज़न कम करने में मदद मिलेगी।
कई मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ और जीरे में विटामिन, प्रोटीन और फाइबर होते हैं। इन दोनों मसालों से बनी चाय कई मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। सुबह खाली पेट सौंफ और जीरे की चाय पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। यह चाय न सिर्फ मोटापा कम करने में मदद करती है बल्कि कई दूसरी बीमारियों से भी बचाती है। आइए आपको बताते हैं कि जीरा और सौंफ की चाय कैसे बनाते हैं।
[caption id="attachment_77499" align="alignnone" width="300"]

Fennel and Cumin Water Mixture[/caption]
वजन घटाने में असरदार (Effective for Weight Loss)
वजन बढ़ने से आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है और यह धीमा हो जाता है। सौंफ और जीरा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। यह चाय पीने से फैट तेजी से बर्न होता है। यह भूख कंट्रोल करने में भी असरदार है। रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ और जीरे की चाय पीने से मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है।
इन समस्याओं के लिए भी असरदार
पाचन में सुधार
सौंफ एक बेहतरीन पाचक है, इसलिए इसे खाने के बाद खाया जाता है। लेकिन अगर आप सौंफ और जीरे की चाय पीते हैं, तो आपका पाचन कभी खराब नहीं होगा। सौंफ और जीरे की चाय पेट से जुड़ी कई समस्याओं में भी मदद कर सकती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
सौंफ और जीरा शरीर को डिटॉक्सिफाई करते हैं। चाय में मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये शरीर से यूरिक एसिड को खत्म करते हैं। सौंफ और जीरा नए सेल्स बनाने में भी मदद करते हैं।
सौंफ और जीरे की चाय कैसे बनाएं (How to make fennel and cumin tea)
सौंफ और जीरे की चाय बनाने के लिए, आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच जीरा रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को सौंफ और जीरे के साथ उबाल लें। जब यह अच्छी तरह उबल जाए, तो इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस मिलाएं, छान लें और पी लें। आप मिठास के लिए गुड़ भी मिला सकते हैं। इस चाय को सुबह खाली पेट पीना सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद होगा।