• Latest
  • Trending
  • All
Rain in MP

MP Weather : मप्र में आंधी-बारिश का दौर जारी, 4 दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार

February 21, 2026
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 7, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Saturday, March 7, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

MP Weather : मप्र में आंधी-बारिश का दौर जारी, 4 दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार

by Manohar Pal
February 21, 2026
in Madhya Pradesh, State
0
Rain in MP

Rain in MP

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल और जबलपुर में सुबह हल्की बरसात, कई जिलों में गिरे ओले

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार की सुबह आंधी-बारिश के साथ हुई। अभी प्रदेश में 4 दिन और आंधी-बारिश (MP Weather) का दौर जारी रहने के आसार हैं। शुक्रवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी की वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। वहीं शनिवार को बादल छाए हुए हैं। नए सिस्टम की वजह से 23 और 24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा। ये सिस्टम दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिखाएगा। प्रदेश में 3 दिन से आंधी-बारिश वाला मौसम है।

 

किसानों की बढ़ेंगी मुश्किलें

कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। 24 घंटे के दौरान भोपाल, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर, शाजापुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। तेज आंधी की वजह से रतलाम, शाजापुर, उज्जैन में फसलों पर असर पड़ा है। यहां गेहूं की फसलें आड़ी हो गई हैं। इस वजह से दानों पर असर पड़ेगा और किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। तीन दिन में 25 जिलों में आंधी की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में सरकार ने भी सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व अमला मैदान में उतरकर प्रभावित फसलों का सर्वे कर रहा है।

Rain in MP

फसलों पर चोट, किसानों की चिंता बढ़ी

तेज हवाओं ने रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में गेहूं की खड़ी फसल को झुका दिया है। खेतों में फसल आड़ी पड़ने से दानों की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है। अनुमान है कि पिछले तीन दिनों में करीब 25 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व अमला गांव-गांव जाकर नुकसान का आकलन कर रहा है।

 

Read Also- ट्रम्प ने अब सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया था पिछला आदेश

 

इंदौर में दिन का तापमान 4 डिग्री गिरा, हल्की बारिश के बाद बढ़ी ठंड

इंदौर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई। पारा 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। देर रात शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। शनिवार सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ। हालांकि धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा।

फरवरी में चौथी बार बदलेगा मौसम

फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। सिस्टम का असर 19-20 फरवरी को भी रहा। अब चौथी बार बारिश होने के आसार है। 23-24 फरवरी को फिर से बारिश हो सकती है।

 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव: 23–24 फरवरी को एमपी के कई जिलों में बारिश के आसार

22 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर अगले ही दिन से एमपी में देखने को मिल सकता है। इस वजह से 23 फरवरी को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है। वहीं, 24 फरवरी को सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान है।

 

Read Also- मप्र में आंधी-बारिश और ओलों से फसलें चौपट, तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

 

 इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश होने का अनुमान है। इनसे जुड़े जिलों में भी मौसम बदला रहेगा और बारिश होने की संभावना है।

 

जबलपुर में बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

जबलपुर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार देर रात आसमान में हल्के बादल छाए और वातावरण में नमी महसूस की गई। शनिवार सुबह करीब 6 बजे से शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और ठंड का असर बढ़ गया। सुबह लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

22 फरवरी- बारिश का अलर्ट नहीं है। इस दिन बादल जरूर छाए रह सकते हैं।
23 फरवरी- दक्षिणी हिस्से में सिस्टम के असर की वजह से बारिश होने का अनुमान है।

Tags: Breaking newsFebruary showers againfog slowed down traffichail fell along with rainmausamMausam NewsMP newsmp samacharmp weatherRain in MPSeveral districts of the state experienced hailstorms along with rainओले और बारिशघना कोहराफरवरी की फुहारेंभोपालमध्य प्रदेश
ShareTweetPin
Manohar Pal

Manohar Pal

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.