• Latest
  • Trending
  • All
Crops destroyed by storm

MP Weather: मप्र में आंधी-बारिश और ओलों से फसलें चौपट, तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

February 20, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

MP Weather: मप्र में आंधी-बारिश और ओलों से फसलें चौपट, तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

Manohar Pal by Manohar Pal
February 20, 2026
in Madhya Pradesh, State
Crops destroyed by storm

Crops destroyed by storm

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

उज्जैन, धार समेत 25 जिलों में नुकसान की आशंका, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे

भोपाल। MP Weather: मप्र में एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने से फसलें भी चौपट हो गई हैं। बता दें कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम (MP Weather) ने खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के 25 जिलों के करीब 80 शहरों और कस्बों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 23 और 24 फरवरी को फिर से बारिश की संभावना जताई गई है।

 

25 जिलों में बरसे बादल, कई जगह ओले

पिछले 24 घंटों में करीब 25 जिलों के 80 से ज्यादा शहरों और कस्बों में बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें धार, श्योपुर, शिवपुरी, इंदौर, आगर-मालवा, उज्जैन, राजगढ़, खरगोन, मुरैना, सीहोर, दतिया, ग्वालियर, भोपाल, गुना, रतलाम, बड़वानी, मंदसौर, शाजापुर, देवास, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर शामिल हैं।श्योपुर में आंधी की रफ्तार 63 किमी प्रति घंटा तक पहुंची, जबकि नालछा क्षेत्र में करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल और सीहोर सहित कई जिलों में तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया।

RelatedPosts

MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
Congress Protest

Congress Protest: किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, कई कांग्रेस नेता अरेस्ट

May 7, 2026
फिर कलंकित हुई राजधानी, 75 साल के पड़ोसी वकील ने डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

फिर कलंकित हुई राजधानी, 75 साल के पड़ोसी वकील ने डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

May 6, 2026
MP Mausam

MP के कई जिलों में भरी दोपहरी में बारिश, बालाघाट में पेड़ उखड़े और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

May 2, 2026
Crops destroyed by storm
Crops destroyed by storm

उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा असर

सबसे बुरा असर उज्जैन संभाग में देखने को मिला है। उज्जैन के घट्टिया, महिदपुर और उन्हेल जैसे ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह आड़ी हो गई हैं। दानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के आकलन के लिए सर्वे शुरू करा दिया है।

Read Also- AI कंटेंट पर अब लेबल लगाना जरूरी, सोशल मीडिया को 3 घंटे में हटाने होंगे डीपफेक पोस्ट

शुजालपुर में रातभर बारिश से ठंड बढ़ी, कम विजिबिलिटी में दो कार भिड़ीं

शाजापुर जिले के शुजालपुर में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक तेज बारिश का दौर जारी है। फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। मौसम में ठंडक घुल गई है। सुबह विजिबिलिटी कम होने से आष्टा शुजालपुर मार्ग पर शराब दुकान के सामने दो कार आपस में टकराने से एक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

शाजापुर में तीन दिन से बदला मौसम, रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडक

शाजापुर में तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह-शाम रिमझिम बारिश और बादलों के कारण ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से सड़कें गीली रहीं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार के 32-33 डिग्री से करीब 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 16 से घटकर 13 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार दोपहर बाद मौसम साफ होगा, जबकि रविवार के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी संभव है।

रतलाम में सुबह से हो रही बारिश

रतलाम में आज सुबह से बारिश हो रही है। 2 दिन से मौसम बदला हुआ है। यहां बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी आड़ी हो गई है।

इंदौर में भी गिरा मावठा, बढ़ी ठंड

इंदौर में 24 घंटे से मौसम काफी बदला हुआ है। गुरुवार को दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई और रात का तापमान एक डिग्री कम रहने के साथ बारिश भी हुई। शुक्रवार सुबह से मौसम काफी ठंडा है और मावठा गिरा है। इसका असर जनजीवन पर भी पड़ा है। पीथमपुर में भी रात को हल्की बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई।

Read Also- फरवरी की फुहारों ने फिर भिगोया, प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

शाजापुर के अकोदिया में बारिश और तेज हवाओं से गिरी गेहूं की फसल

शाजापुर जिले के अकोदिया में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के रूप में जारी रही। कई गांवों में पककर तैयार खड़ी फसल हवा के कारण जमीन पर गिर गई, जिससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि पहले धुंध, कोहरा और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ।

 

उज्जैन में आधी रात से बारिश, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

उज्जैन में देर रात शुरू हुई बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा। शहर में अभी भी हल्की बारिश हो रही है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, हवा की रफ्तार करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से ठिठुरन बढ़ गई।

 

धार के मनावर में तीन रातों से तेज बारिश, फसलों को नुकसान

धार जिले के मनावर में तीन रातों से लगातार तेज बारिश हो रही है। असमय हुई इस बारिश से कई खेतों में पानी भर गया है, जिससे गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि फसल पकने की स्थिति में थी, ऐसे में लगातार नमी और तेज बारिश से उत्पादन पर असर पड़ेगा। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व और कृषि विभाग की टीम भेजकर फसलों का सर्वे कराया जाए।

 

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 21 फरवरी- बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप खिली रह सकती है।
  • 22 फरवरी- मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।

 

 

Tags: Breaking newsfog slowed down trafficmausamMausam NewsMP newsmp samacharmp weatherSeveral districts rainओले और बारिशघना कोहराभोपालमध्य प्रदेशमप्र में आंधी-बारिश
ADVERTISEMENT
Previous Post

AI content label: AI कंटेंट पर अब लेबल लगाना जरूरी, सोशल मीडिया को 3 घंटे में हटाने होंगे डीपफेक पोस्ट

Next Post

Hair Tips: असमय टूटते-झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, जानें सप्ताह में कितनी बार लगाएं तेल ?

Next Post
Hair Regrowth Remedy

Hair Tips: असमय टूटते-झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, जानें सप्ताह में कितनी बार लगाएं तेल ?

Navgrah Shanti Secret

Astro Tips: रुष्ट ग्रहों को कर लें प्रसन्न तो बनने लगेंगे सारे काम, समस्याओं से मिलेगी निजात

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.