करियर और सेहत पर दिखेगा बुरा असर Angarak Yog: फरवरी माह के अंत में ग्रहों के परिवर्तन से कई राशियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह 23 फरवरी को राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल पहले से ही विराजमान हैं। इसलिए अंगारक योग (Anga...
करियर और सेहत पर दिखेगा बुरा असर
Angarak Yog: फरवरी माह के अंत में ग्रहों के परिवर्तन से कई राशियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह 23 फरवरी को राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल पहले से ही विराजमान हैं। इसलिए अंगारक योग (Angarak Yog) का निर्माण कुंभ राशि में होगा। मंगल और राहु ग्रह जब युति बनाते हैं तो अंगारक योग का निर्माण होता है।
यह योग ज्योतिष में प्रतिकूल प्रभाव देने वाला माना जाता है। इसकी वजह से करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और सेहत भी बिगड़ सकती है। हम आपको बताने वाले हैं कि किन राशियों को अंगारक योग (Angarak Yog) के बनने के बाद सतर्क रहना होगा और किन उपायों को करने से अंगारक योग का बुरा असर कम हो सकता है।
मेष राशि (Aries)
आपके लिए अंगारक योग का बनना शुभ नहीं कहा जा सकता। मंगल-राहु की युति करियर में अड़चनें पैदा कर सकती है प्रमोशन या मनचाही जगह पर तबादला रुक सकता है। सीनियर्स के साथ नोकझोंक होने के भी आसार हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है, खर्चों पर आपको ध्यान देना होगा। बाहर का तला-भुना भोजन आपकी सेहत को खराब कर सकता है। गलत लोगों की संगति से आपको दूर रहना होगा। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
[caption id="attachment_75405" align="alignnone" width="300"]

Angarak Yog 2026[/caption]
कन्या राशि (Virgo)
आपके विरोधी अंगारक योग के बनने के बाद सक्रिय हो सकते हैं और आपके कार्य में बाधा पैदा हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास करने से बचें और अपनी गुप्त बातें साझा न करें। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। माता के पक्ष के लोगों से कहासुनी हो सकती है, आपको उचित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आंखों का इस दौरान विशेष ख्याल रखें। उपाय के तौर पर शिव चालीसा का पाठ आपको करना चाहिए।
मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक पक्ष पर अंगारक योग का बुरा असर देखने को मिल सकता है। कारोबार में घाटा कुछ लोगों को सहना पड़ सकता है। वहीं उधार चुकाने के लिए संचित धन निकालने की नौबत भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके विपरीत होंगी, इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर रहना चाहिए नहीं तो मानहानि हो सकती है। जानवरों से संभलकर रहें वो आपको आघात पहुंचा सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने चाहिए।
मीन राशि (Pisces)
अंगारक योग आपकी राशि से द्वादश भाव में बनेगा जिसे हानि का भाव कहा जाता है। इस भाव में राहु मंगल की युति आपको बेचैन कर सकती है। मानसिक स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा। साथ ही धन से जुड़े मामलों में कोताही बरतने से बचें और बड़ी रकम का लेन-देन किसी विश्वासपात्र के सामने ही करें। विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी आ सकती है, योग ध्यान से लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ये राशियां ख्याल रखें। उपाय के तौर पर गाय को गुड़ खिलाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। stackumbrella एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)