• Latest
  • Trending
  • All
Blood Moon 2026: भारत में जल्द दिखेगा साल का पहला ब्लड मून, कई राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, जानें ज्योतिषीय महत्व

Blood Moon 2026: भारत में जल्द दिखेगा साल का पहला ब्लड मून, कई राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, जानें ज्योतिषीय महत्व

February 5, 2026
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 7, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Sunday, March 8, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home धार्मिक

Blood Moon 2026: भारत में जल्द दिखेगा साल का पहला ब्लड मून, कई राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, जानें ज्योतिषीय महत्व

by Manohar Pal
February 5, 2026
in धार्मिक
Blood Moon 2026: भारत में जल्द दिखेगा साल का पहला ब्लड मून, कई राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, जानें ज्योतिषीय महत्व
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Blood Moon 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण एक दुर्लभ और आकर्षक ‘ब्लड मून’ (Blood Moon 2026) के रूप में दिखाई देगा। इसे लेकर खगोल प्रेमियों के साथ-साथ ज्योतिषियों के बीच भी जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि एक दुर्लभ घटना होती है। साल 2026 का पहला ब्लड मून केवल एक खगोलीय घटना नहीं है। ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि यह खास खगोलीय घटना भारत में कब और कैसे दिखाई देगी। साथ ही यह भी जानेंगे कि किन राशियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।

 

किसे कहते हैं ब्लड मून?

ब्लड मून एक विशेष खगोलीय घटना है, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के समय देखने को मिलती है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी इनके बीच में स्थित होती है, तब पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा पर पड़ती है। इसी स्थिति को पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह अंधकारमय नहीं होता, बल्कि लाल, तांबे या गहरे नारंगी रंग में चमकने लगता है। ऐसा पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरने वाली सूर्य किरणों के कारण होता है। नीली रोशनी बिखर जाती है और लाल रंग की किरणें चंद्रमा तक पहुंचती हैं। इसी वजह से इसे ब्लड मून कहा जाता है।

Read Also- घर में बनाएं ये जादुई तेल, बालों का टूटना और सफेद होना हो जाएगा कम

भारत में कब दिखेगा ब्लड मून?

साल 2026 का पहला ब्लड मून (Blood Moon 2026) 3 मार्च 2026 को दिखाई देगा। खगोलीय गणनाओं के अनुसार इसकी प्रक्रिया 2 मार्च की देर रात से शुरू मानी जा रही है। भारतीय मानक समय के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर होगी, जबकि इसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा।

Blood Moon 2026
Blood Moon 2026

भारत में कहां-कहां देख सकेंगे ब्लड मून का नजारा

इस बार ब्लड मून का दृश्य भारत के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। पूर्वी भारत के राज्यों जैसे असम, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में यह दृश्य अधिक स्पष्ट और प्रभावशाली रहने की संभावना है।
गुवाहाटी, आइजोल, ईटानगर और कोलकाता जैसे शहरों में चंद्रमा का लाल रंग ज्यादा समय तक नजर आ सकता है।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में ग्रहण का आंशिक चरण दिखाई देगा।

 

ब्लड मून देखने का सही तरीका

ब्लड मून को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती। इसे सामान्य आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। हालांकि दूरबीन या टेलीस्कोप से देखने पर चंद्रमा की लाल आभा और सतह के विवरण अधिक स्पष्ट नजर आते हैं। बेहतर दृश्य के लिए कम रोशनी वाली खुली जगह का चयन करना चाहिए।

 

चंद्र ग्रहण और ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान भावनात्मक असंतुलन बढ़ सकता है। ब्लड मून की लाल आभा तीव्र ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। इसे छिपे हुए सच के सामने आने का समय भी कहा जाता है।

 

जल और अग्नि तत्व की राशियों को करेगा ज्यादा प्रभावित

यह ब्लड मून मुख्य रूप से जल और अग्नि तत्व की राशियों को प्रभावित कर सकता है। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को भावनात्मक उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मेष और सिंह राशि के जातकों के जीवन में अचानक फैसले या टकराव की स्थिति बन सकती है। वहीं कन्या और मकर राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्लेषण और आत्मचिंतन का हो सकता है।

 

Read Also- अगर करेला खाना आपको नहीं है पसंद, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में कब दिखाई देगा ब्लड मून 2026 (Blood Moon 2026)?

खगोलीय गणनाओं के अनुसार, साल 2026 का पहला ब्लड मून 3 मार्च 2026 को दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की प्रक्रिया 2 मार्च की देर रात से शुरू होकर 3 मार्च की शाम तक चलेगी।

 

भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार

ग्रहण की शुरुआत: दोपहर 3:22 बजे
ग्रहण का समापन: शाम 6:47 बजे

Tags: astrological significanceAstrologyBlood Moon 2026blood moon in IndiaChandra GrahanHoly in IndiaJyotishseveral zodiac signsखगोलीय घटनाब्लड मूनसाल का पहला चंद्र ग्रहण
ShareTweetPin
Manohar Pal

Manohar Pal

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.