बजट 2026 TCS नए नियम: यदि आप भी लंबे समय से विदेश यात्रा प्लान कर रहे हैं, लेकिन TCS के चलते यह सोच रहे थे कि विदेश में घूमने महंगा हो जाएगा, बैंक 20% टैक्स काट लेगा तो अब आपकी सारी चिंताएं समाप्त हो गई हैं। जी हां, बजट 2026 TCS नए नियम के अंतर्गत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऐलान कर दिया है कि अब विदेश में खर्च करने वालों को बहुत बड़ी राहत दी जाएगी। विदेश यात्रा, विदेश पढ़ाई और विदेश में इलाज जैसे खर्चों पर TCS को कम कर दिया गया है। मतलब अब आम व्यक्ति की जेब पर बोझ कम पड़ेगा।
क्यों हो गया है विदेश यात्रा का खर्च सस्ता?
बता दे विदेश यात्रा पर इससे पहले TCS काटा जाता था। TCS मतलब टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स यह एक टैक्स है जो स्रोत पर लिया जाता था। जब कोई व्यक्ति विदेश से जुड़ी कोई बड़ी पेमेंट, विदेशी टूर बुक, पैकेज बुक, होटल बुकिंग, फॉरेक्स कार्ड बनाना, विदेश में शॉपिंग जैसे ख़र्च करता या विदेश में पढ़ाई या इलाज के लिए ही पैसा खर्च करता था तो उसकी राशि से कुछ प्रतिशत टैक्स पहले ही काट दिया जाता था। परंतु बजट 2026 TCS नए नियम के चलते इसमें भारी भरकम छूट दी जा रही है।
क्या है TCS Budget 2026 के नए नियम
बजट 2026 की बात करें तो इसमें नई TCS दरें लागू की गई हैं। इन नियमों के आसान होने की वजह से अब यह पॉकेट फ्रेंडली बन चुके हैं।
बजट 2026 TCS नए नियम में विदेशी टूर पैकेज पर राहत
2026 से पहले 7 लाख से ऊपर पर 5% TCS और 10 लाख से ऊपर पर 20% TCS कटता था। यह भुगतना टूर बुक करते समय देना पड़ता था परंतु अब यह घटकर 2% हो गया है।
बजट 2026 TCS नए नियम में सामान्य विदेशी खर्चे पर राहत
यदि कोई व्यक्ति फॉरेक्स कार्ड, इंटरनेशनल डेबिट क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है। विदेश में शॉपिंग करता है तो 10 लाख तक 5% और 10 लाख से ऊपर 20% TCS कटता था। परंतु अब 10 लाख तक कोई TCS नहीं लगेगा। और 10 लाख से ऊपर 20% TCS लागू रहेगा। हालांकि बाद में यह रिफंड हो जाएगाम
बजट 2026 TCS नए नियम में विदेश में पढ़ाई और इलाज में राहत
पहले विदेश में पढ़ाई और इलाज के खर्चे पर 10 लाख तक 5% और 10 लाख से ऊपर पर 20% TCS काटा जाता था। परंतु अब दोनों ही परिस्थितियों में केवल 2% TCS कटेगा। मतलब जिनके बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं या जो इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं उन्हें अब TCS में राहत मिलेगी।
विदेश में घूमने अब कितना सस्ता हो गया है?
2026 में लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के अंतर्गत विदेश में भेजी जाने वाली रकम पर TCS दरें कम कर दी गई हैं। पहले TCS दरें काफी ज्यादा थी जो की 10 लाख रुपए की रकम तक 5% TCS लिया जाता था और 10 लाख से ऊपर की रकम पर 20% TCS लिया जाता था। हालांकि TCS बाद में कई बार रिफंड योग्य होता है। परंतु इतना खर्चा विदेश यात्रा की बुकिंग के दौरान, फ्लाइट बुकिंग के दौरान, होटल घूमने की व्यवस्था, इत्यादि करने के दौरान इतना बड़ा अमाउंट टैक्स के रूप में भुगतना भी यात्रियों को भारी पड़ता था।
परंतु अब इसमें भारी भरकम बदलाव किया गया है। अब 10 लाख तक की रकम पर केवल 2% ही TCS लगेगा जिससे एक मिडिल क्लास परिवार को फायदा मिलेगा। फिर चाहे वह विदेश में यात्रा की प्लानिंग हो या पढ़ाई की प्लानिंग, इलाज करवाना हो या विदेश में शॉपिंग। TCS केवल 2% हो चुका है जो की पैसों की सीधी सीधी बचत करेगा।
TCS कटौती से यात्रियों को क्या फायदा होगा?
TCS कटौती से सीधा-सीधा कैश फ्लो बेहतर हो जाएगा। क्योंकि पहले 10 लाख रुपए तक के खर्चे पर 5% TCS देना और 10 लाख से ज्यादा के खर्चे पर 20% टTCS देना मतलब कैश फ्लो को रोक देना। परंतु अब विदेश में पढ़ाई के लिए, मेडिकल खर्चों के लिए, यात्रा के लिए पैसा भेजते समय केवल 2% TCS कटेगा जो की कैश फ्लो को बेहतर करेगा। ज्यादा पैसा परिवारों के पास बचेगा, इससे क्रय शक्ति बढ़ेगी और मिडिल क्लास के लिए यह एक फायदे का सौदा होगा।
बजट 2026 TCS नए नियम से देश को क्या फायदा होगा?
- बजट 2026 TCS नए नियम से TCS में कटौती से जहां यात्रियों को विदेश यात्राओं में राहत मिलेगी, वहीं ट्रैवल इंडस्ट्री और हॉस्पिटैलिटी को भी फायदा मिलेगा।
- TCS की कटौती से आउटबाउंड टूरिज्म और विदेश टूर पैकेज में वृद्धि देखी जाएगी।
- ट्रैवल कंपनियों को फायदा मिलेगा।
- हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल इंडस्ट्री का विश्वास बढ़ेगा, जिससे विदेशी टूरिज्म पहले से बेहतर हो जाएगा।
- जब भारत से लोग विदेश जाएंगे तो निश्चित है कि विदेशी लोग भी बढ़-चढ़कर भारत में आएंगे जो कि निश्चित थी हमारी इकोनॉमी के लिए भी फायदेमंद होगा।
ITR भरते समय TCS का पैसा वापस कैसे मिलता है?
- TCS का पैसा आसानी से इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय वापस मिलता है।
- TCS के पैसे का विवरण आपका PAN में सीधा-सीधा दिखता है।
- यह विवरण टीसीएस FORM 26AS में दिखाया जाता है
- और यदि आपकी देनदारी कम है तो आपको पूरा का पूरा रिफंड या फिर रिफंड का कुछ हिस्सा जरूर वापस मिलता है।
कुल मिलाकर बजट 2026 में विदेश यात्रा को प्रोत्साहित किया है। इससे विदेश यात्रा पहले से ज्यादा सुव्यवस्थित हो जाएगी। बजट 2026 TCS नए नियम में TCS की सीमा को कम कर दिया गया है। जिससे विदेश में पढ़ने वाले, विदेश में इलाज करने वाले तथा विदेशों में घूमने के इच्छुक लोगों के पास अब कैश फ्लो बना रहेगा। अब लोग निश्चिंत होकर थाईलैंड, दुबई, मलेशिया, वियतनाम, बाली जैसे देशों की यात्रा प्लान कर पाएंगे।
Read More: हेल्थ बजट 2026 : इलाज से लेकर मेडिकल शिक्षा तक, क्या स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत??












