टेलीविजन निर्माता एकता कपूर ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो साझा किया, वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो उस समय का है जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मिस इंडिया 1998 में एक प्रतियोगी थीं। वीडियो में, स्मृति ईरानी अपनी राजनीति रुचि के बारे में भी बात करती नजर आ रही हैं। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा की “विनम्रता और अपने सपनों के के प्रति यह लगाव उन्हें एक शानदार इंसान बनाता है। इसलिए मुझे उन पर गर्व है।”