सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद, निर्देशक करण जौहर बैकलेस और ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। करण पर नेपोटिज्‍म का आरोप लगाया गया है और सुशांत के प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

करण जोहर के साथ-साथ सोनम कपूर, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन जैसी हस्तियों को ऑनलाइन काफी नफरत मिल रही है और सोशल मीडिया पर उनके बहुत से चाहने वाले उन्‍हें अनफॉलो कर रहे हैं।

ट्रोलिंग से परेशान होकर सोनाक्षी ने अना ट्विटर अकांउट बंद कर दिया है, वहीं करण जोहर और सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट सेक्शन को सीमित कर दिया है। नेपोटिज्‍म और बॉलीवुड राजनीति पर चल रही बहस ने कई बॉलीवुड सितारों के जीवन को प्रभावित किया है।

यह भी जरूर पढ़े-सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब इस 16 साल की टिक-टॉक स्टार ने की आत्महत्या

इसी के चलते करण जौहर ने MAMI (मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज) से इस्तीफा देने का फैसला किया है। 

रिपोर्ट यह भी बताती है कि MAMI की चेयरपर्सन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने करण को वापस लाने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन यह पता चला कि निर्देशक ने पहले ही अपना मन बना लिया था।

करण इस समय सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर काफी परेशान है।

यह भी जरूर पढ़े- सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स के लिए अच्छी खबर, उनकी अगली फिल्म दिल बेचारा की रिलीज़ डेट फाइनल