• Latest
  • Trending
  • All
Mahindra Thar Rocks

Mahindra Thar Rocks; 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली पहली body-on-frame SUV

November 15, 2024
'Bhavantar' on Mustard

Kisan News: मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी: केंद्र ने सरसों पर ‘भावांतर’ और तुअर की खरीद को मंज़ूरी दी

March 12, 2026
Benefits of Eating Chickpeas

Health Benefits: भुने चने खाने के फायदे जान गए तो आप भी आज ही कर देंगे इसे शुरू

March 12, 2026
शादी के बाद विवाद में आईं रश्मिका मंदाना

मेहंदी आउटफिट में देवी लक्ष्मी की आकृति को लेकर विवाद में आईं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

March 12, 2026
2026 ईद कब है

2026 ईद कब है: इस दिन दिखेगा ईद का चांद, भारत और सऊदी अरब में मीठी ईद मनाने की तारीख

March 12, 2026
हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के वकील ने दर्ज कराई शिकायत – टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न का वीडियो वायरल

March 12, 2026
LPG Gas cylinder

LPG ने निकाला लोगों का दम, एमपी में सिर्फ 15% LPG, वह भी इमरजेंसी के लिए

March 12, 2026
Benefits of Moringa

Benefits of Moringa: सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है मोरिंगा, इस विटामिन की है भरमार

March 12, 2026
Charlotte Angie

Charlotte Angie : मशहूर पोर्न स्टार, एडल्ट वीडियो शूट, हत्या, 2 महीने तक फ्रिज में रखा शव! 12 टैटू ने खोला राज जानिए कत्ल की पूरी कहानी!!

March 12, 2026
MP Heatwave

MP Heatwave: मप्र में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार, मार्च के महीने में पारा 40 डिग्री पार

March 12, 2026
Vitamin D

Vitamin D: विटामिन D की कमी होने पर हो सकती है बड़ी समस्या, दिखने लगते हैं ये लक्षण

March 12, 2026
कुंभ मेला गर्ल मोनालिसा भोसले ने बॉयफ्रेंड फारमान खान से की इंटरफेथ शादी

कुंभ मेला गर्ल मोनालिसा भोसले ने बॉयफ्रेंड फारमान खान से की इंटरफेथ शादी, परिवार के विरोध के बाद केरल में रचाई शादी

March 12, 2026
LPG के बाद अब इंटरनेट संकट

LPG के बाद अब इंटरनेट संकट : मिडिल ईस्ट तनाव- LPG की कमी से क्या सच में बंद हो जाएंगे मोबाइल नेटवर्क?

March 11, 2026
Thursday, March 12, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Automobile

Mahindra Thar Rocks; 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली पहली body-on-frame SUV

Surykant Sinhasane by Surykant Sinhasane
November 15, 2024
in Automobile
Mahindra Thar Rocks
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Mahindra Thar Rocks: महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार रॉक्स भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी या बी एनसीएपी) से वयस्क-बच्चे दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग पाने वाली पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी बन गई है। बीएनसीएपी (14 नवंबर) ने महिंद्रा की तीन एसयूवी कारों के क्रैश टेस्ट के नतीजे जारी किए। इनमें महिंद्रा थार रॉक्स, एक्सयूवी 3एक्सओ और एक्सयूवी 400 ईवी शामिल हैं। तीनों एसयूवी को क्रैश टेस्ट में सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।

Mahindra Thar Rocks: क्रैश टेस्ट

Mahindra Thar Rocks

  • 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किए गए फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में थार रॉक्स को 16 में से 15.09 अंक मिले।
  • इस टेस्ट में ड्राइवर और सह-यात्री के सिर, गर्दन और जांघ की सुरक्षा अच्छी पाई गई।
  • साथ ही, यात्री के पूरे शरीर की सुरक्षा को भी मजबूत सुरक्षा मिली। इसमें ड्राइवर की छाती और पैरों की सुरक्षा को संतोषजनक बताया गया।
  • एसयूवी का 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से साइड इम्पैक्ट टेस्ट और 29 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पोल इम्पैक्ट टेस्ट किया गया, जिसमें इसने 16 में से 16 अंक हासिल किए।
  • साइड इम्पैक्ट और साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में ड्राइवर के सिर, छाती, कमर और कूल्हों की सुरक्षा अच्छी पाई गई।
  • इन तीनों टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर थार रॉक्स को एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 32 में से 31.09 अंक मिले, जो 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए काफी है।
  • इसके साथ ही थार रॉक्स भारत एनसीएपी से 5 स्टार रेटिंग पाने वाली पहली बॉडी ऑन फ्रेम एसयूवी बन गई है।
  • जो पेट्रोल/डीजल इंजन वाली कार है, जिसे इतना हाई स्कोर मिला है। थार रॉक्स के MX3 और AX5L वेरिएंट का क्रैश टेस्ट किया गया।
  • इस टेस्ट के लिए थार रॉक्स में चाइल्ड ISOFIX सीट पर 18 महीने के बच्चे और 3 साल के बच्चे की डमी लगाई गई थी। इस ऑफ-रोडर को फ्रंट और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में पूरे अंक मिले।
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में थार रॉक्स को 49 में से 45 अंक मिले, जो इस कैटेगरी में 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग पाने के लिए काफी है।

Mahindra Thar Rocks: एक्सटीरियर

Mahindra Thar Rocks

 

Mahindra Thar Rocks का डिज़ाइन 3-डोर थार की तरह ही पारंपरिक बॉक्सी प्रोफाइल पर आधारित है, लेकिन इसमें कई बदलाव किए गए हैं। एसयूवी में सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स और नए बॉडी कलर 6-स्लैट ग्रिल दिए गए हैं। फ्रंट बंपर पर कुछ सिल्वर एलिमेंट भी दिए गए हैं। फॉग लाइट और टर्न इंडिकेटर्स 3 डोर थार की तरह ही हैं, लेकिन इनके डिज़ाइन में बदलाव किया गया है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां आपको दो अतिरिक्त दरवाजे दिखेंगे और रियर डोर हैंडल को सी-पिलर पर फिट किया गया है। इसमें 19 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील और कार को एडजस्ट करने के लिए फुटरेस्ट भी दिया गया है। थार रॉक्स में मैट रूफ भी दिया गया है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। कंपनी ने इसके लोअर वेरिएंट में सिंगल-पैन सनरूफ भी दिया है।

इसकी टेललाइट को C-शेप दिया गया है और पीछे की तरफ टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील भी दिया गया है। खास बात यह है कि अब इसके रियर ग्लास पर वाइपर भी दिया गया है, जो 3 डोर थार में नहीं मिलता है। रियर विंडो और रियर डोर पहले की तरह अलग-अलग खुलते हैं।

Mahindra Thar Rocks: इंटीरियर

Mahindra Thar Rocks

Thar Rocks का केबिन ब्लैक और व्हाइट थीम पर आधारित है। सीटों पर व्हाइट लेदरेट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर कंट्रास्ट कॉपर स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेदरेट रैपिंग दी गई है। इसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए सेंटर आर्मरेस्ट भी दिया गया है। दूसरी पंक्ति में चाइल्ड ISOFIX एंकर सीटें, फोल्डेबल सेंटर आर्मरेस्ट, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और सभी पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं।

5 डोर वाली थार में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Mahindra Thar Rocks: सेफ्टी फीचर

Mahindra Thar Rocks

6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा सेटअप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। थार रॉक्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है, जिसमें लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलते हैं।

Read Also: New-generation Honda Amaze 4 दिसंबर को होगी भारत में लॉन्च

Mahindra Thar Rocks: इंजन

इंजन की बात करें तो Thar Rocks 4×4 में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा। इसका मैनुअल वैरिएंट इंजन 150 bhp और 330 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसका 4×4 ऑटोमैटिक वेरिएंट 172 bhp और 370 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें महिंद्रा का 4XPLOR सिस्टम है, जो इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और टेरेन मोड प्रदान करता है।

Mahindra Thar Rocks क्रॉलस्मार्ट फीचर के साथ आता है, जो ड्राइवर को एक्सीलेटर पेडल पर पैर रखे बिना स्थिर कम गति बनाए रखने की अनुमति देता है। इसके अलावा इसमें नया इंटेलिजेंट टर्न फीचर दिया गया है, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान काफी फायदेमंद होने वाला है। इसका मतलब है कि आपको थार रॉक्स चलाने में न सिर्फ मजा आएगा, बल्कि सुरक्षा भी मिलेगी।

Read Also: New Mercedes-AMG G63 भारत में 3.60 करोड़ रुपये में हुई लॉन्च

Tags: Mahindra Thar Rocks

Recent Posts

  • Kisan News: मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी: केंद्र ने सरसों पर ‘भावांतर’ और तुअर की खरीद को मंज़ूरी दी
  • Health Benefits: भुने चने खाने के फायदे जान गए तो आप भी आज ही कर देंगे इसे शुरू
  • मेहंदी आउटफिट में देवी लक्ष्मी की आकृति को लेकर विवाद में आईं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
  • 2026 ईद कब है: इस दिन दिखेगा ईद का चांद, भारत और सऊदी अरब में मीठी ईद मनाने की तारीख
  • हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के वकील ने दर्ज कराई शिकायत – टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न का वीडियो वायरल

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.