• Latest
  • Trending
  • All
karnataka assembly elections

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा, कहा ‘विकास की जगह केवल भ्रष्टाचार की बातें’

April 27, 2023
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 8, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Sunday, March 8, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home Politics

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा, कहा ‘विकास की जगह केवल भ्रष्टाचार की बातें’

by Tulsi Yadav
April 27, 2023
in Politics, Top News
karnataka assembly elections
0
SHARES
281
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

karnataka assembly elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव निकट आ रहें है, इस वजह से सभी पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए आज पार्टी कार्यकर्ताओं से वीडियो संबोधन के जरिए बैठक कर उन्हें गुरुमंत्र दिया।

पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाने का काम करते हैं।

क्या ​कर्नाटक में होगी भाजपा की जीत?

PM Modi ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें कर्नाटक (karnataka assembly elections) के लोगों के बीच जाकर हर छोटी बात समझानी चाहिए। लोगों को यह बताना है कि राज्य में भाजपा सरकार आने से कैसे विकास में तेजी से बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में जो भी भाजपा नेता प्रचार के लिए जा रहे हैं उनपर वहा के लोग स्नेह की बारिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिख रहा है कि कैसे लोग भाजपा से प्रेम करते हैं। पीएम ने आगे कहा कि मैं भी भाजपा का एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के कारण दो दिन बाद कर्नाटक के लोगों के बीच आ रहा हूं।

karnataka assembly elections
Credit: google

​प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला किया

PM Modi ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि हमें बताना होगा कि कैसे कांग्रेस के जमाने में विकास की जगह केवल भ्रष्टाचार की बाते होती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में जितने एम्स बनाए उससे ज्यादा हमारी सरकार ने 10 सालों में बना दिए।

प्रधानमंत्री का कहना है कि कांग्रेस की खुद की वारंटी अब खत्म हो चुकी है तो अब कांग्रेस की गारंटी पर कोई विश्वास नहीं करेगा। पीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब अब भ्रष्टाचार और झूठे वादे हो गया है।

पीएम से जब एक कार्यकर्ता ने पूछा कि कैसे 10 दिन के अंदर अपनी पार्टी को जीत दिलाने के साथ ही कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के गढ़ को जीतने के लिए काम करें, तो पीएम ने इसका गुरुमंत्र दिया।

PM Modi ने कहा कि सबसे पहले आपको अपनी तरह के कर्मठ 20 कार्यकर्ताओं की टीम बनानी होगी और लोगों के बीच जाना होगा।

उनका कहना है कि आपको लोगों को बताना है कि कैसे कांग्रेस के समय और दूसरी पार्टियों के राज में कर्नाटक (karnataka assembly elections) में विकास नही हो पाया और भाजपा की डबल इंजन की सरकार आने के बाद क्या-क्या काम हुए।

karnataka assembly elections
Credit; google

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा..

आपको बता दें कि शिवराज सिंह कर्नाटक (karnataka assembly elections) के दौरे पर हैं। शिवराज कर्नाटक में होने वाले चुनावों से पहले ही कर्नाटक की कई जगहों पर चुनावी रैली ​कर चुके है। इस दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

शिवराज ने बेलगावी में कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने उनकी बात नहीं मानी और कांग्रेस को राजनीतिक पार्टी बना दिया।

चौहान ने आगे कहा कि नेहरू ने महात्मा गांधी की बात नहीं मानी, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि मैं बापू की बात मानूंगा और कांग्रेस को खत्म कर दूंगा। राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने की मुहिम में लगे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी सीएम ने चिकोड़ी में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था (karnataka assembly elections) कि वह (राहुल गांधी) 50 साल के हैं, लेकिन उनकी मानसिक उम्र 5 वर्ष की है, जब अदालत ने उन्हें सजा सुनाई, तो उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी को दोषी ठहराया। उन्हें पता ही नही रहता कि क्या बोलना है, क्या वह सक्षम हैं, वादे करने के लिए?’

राज​नीति से जुड़ी एक और खबर: राजनीति चरम पर है, नीतीश सरकार के नियम बदले, आनंद मोहन का फायदा हुआ

रक्षा मंत्री भी नही रहे पीछे

आपकों बता दें कि इससे पहले बेलगावी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भी चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस को घेरा था।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है। केंद्र की हर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, उनके मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों को जेल भी जाना पड़ा। राजनाथ​ सिंह ने कहा कि हमारे देश में 9 साल से भाजपा की (karnataka assembly elections) सरकार है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री या किसी अन्य मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई दाग है।

Tags: BJPChief Minister Shivraj SinghDefense Minister Rajnath Singhkarnataka assembly electionsPM Modi
ShareTweetPin
Tulsi Yadav

Tulsi Yadav

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.