Automobile

चीनी कंपनी ने पेश की दमदार SUV,  Tata और Mahindra की बढ़ेंगी दिक्कतें, पावरफुल इंजन के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

SUV

SUV: भारत में SUV कार को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है इसलिए भारत में सभी कंपनी नई-नई एसयूवी को लॉन्च करती रहती है लेकिन हाल ही में चाइना की एक कंपनी ने अपनी नई एसयूवी को पेश किया है जिसे देखकर भारतीय कंपनियां काफी हैरान है क्योंकि यह कार दिखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश तो है ही लेकिन यह कार अच्छी-अच्छी एसयूवी को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ सकती है वही आपको बता दे कि इस कार में काफी पावरफुल इंजन लगाया गया है।

आपको बता दें कि चाइना की कंपनी BYD जो भारत में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बेचती है उसने हाल ही में अपनी नई एसयूवी का एक वीडियो शेयर किया है वही यह कार देखने में मर्सिडीज की G-बैगन की तरह है इसीलिए जबसे इस एसयूवी कार का वीडियो सामने आया है तब से काफी लोग इस कार के लॉन्च होने का इंतजार करने लगे है क्योंकि इस कार में दमदार इंजन के साथ काफी तगड़े फीचर दिए जाएंगे इसी के साथ इस कार की कीमत भी कम रखी जा सकती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस एसयूवी कार को खरीदें।

BYD एक्सयूवी कार के स्पेसिफिकेशन (BYD SUV Car Specifications)

SUV

Credit: Google

  • इंजन डिस्प्लेमेंट:- इस एसयूवी कार में 571 एचपी का इंजन लगाया जाएगा।
  • लंबाई:- इस कार की लंबाई 5,000 एमएम होगी।
  • व्हीलबेस:- BYD एसयूवी कार का व्हीलबेस 2,850 एमएम का होगा।
  • सीटिंग कैपेसिटी:- इस एसयूवी कार में टोटल 5 लोगों की बैठने की व्यवस्था रहेगी।
  • फ्यूल टाइप:- यह एसयूवी कार पेट्रोल और इलेक्ट्रिक से चलने वाली हाइब्रिड कार रहेगी।
  • गियर बॉक्स:- इस एसयूवी कार में ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया जाएगा।

BYD SUV कार लॉन्च डेट

हालांकि अभी चाइनीस कंपनी BYD की तरफ से इस कार की लॉन्च के बारे में कोई भी घोषणा नहीं की गई है वही अभी कंपनी ने सिर्फ इसका वीडियो जारी किया है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में भी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि चाइना में BYD इस SUV कार को 2023 की तीसरी या चौथी तिमाही में लॉन्च कर सकता है वही यह कार ग्लोबली 2024 में लॉन्च की जा सकती है इसीलिए भारत में भी यह एसयूवी कार अगले 1 या 2 साल के अंदर लॉन्च की जा सकती है।

BYD बेचता है भारत में यह कार

SUV

Credit: Google

यह भी पढ़े: हुंडई ने Creta का नाइट एडिशन किया लॉन्च, स्टाइलिश इंटीरियर के साथ मिलेंगे कई नए सेफ्टी फीचर्स

आपको बता दें कि भारत में भी इस चाइनीस कंपनी की कारों को खूब खरीदा जाता है वही वर्तमान समय में भारत में इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार Atto 3 EV SUV को भारत में काफी लोग खरीदते हैं इसी के साथ भारत में साल 2023 के अंत तक BYD अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है वही आपको बता दे कि यह एक सेडान इलेक्ट्रिक कार होगी जिसका नाम सील EV रहेगा जो भारत में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ सकती है।

यह भी पढ़े: The Definition of Classic Cars in France

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp